/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/bhopal-student-suicide-case-2026-02-13-16-47-15.jpg)
Bhopal Student Suicide Case: भोपाल के हमीदिया में एक आदिवासी छात्रा की आत्महत्या के मामले में बवाल मच गया। छात्रा रोशनी के सुसाइड केस को लेकर परिजन सहित 150 से अधिक आदिवासी समाजजन कोहेफिजा थाना पहुंचे। पुलिस थाने का घेराव कर समाजजन ने जमकर नारेबाजी की। परिजन ने जांच में लापरवाही का आरोप लगाया और पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजन ने थाने के उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए। आरोप हैं कि एसआई उपेंद्र सिंह ने अभद्र व्यवहार किया है।
छात्रा ने पीया टॉयलेट क्लीनर
स्टूडेंट्स का कहना है कि थाना प्रभारी नहीं पुलिस का बड़ा अधिकारी आकर बात करे। इसे देखते हुए एडिशनल DCP शालिनी दीक्षित मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बात की। 10 फरवरी को गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट रोशनी कलैश का शव हॉस्टल में संदिग्ध हालत में मिला था। इस मामले में कहा जा रहा था कि छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर पीया था।
प्रदर्शनकारी छात्रों का पुलिस पर आरोप
प्रदर्शनकारी छात्रों का पुलिस पर आरोप है कि मामले में बेहद धीमी जांच की जा रही है। जहां शव मिला, उस जगह को सील भी नहीं किया गया है। वार्डन और दूसरे जिम्मेदारों के बयान भी नहीं लिए गए। स्टूडेंट्स ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना दिया।
रोशनी के शव के पास मिली थी एसिड बॉटल
रोशनी की लाश के पास एसिड की बॉटल भी मिली थी। रोशनी ने पिछले साल ही अक्टूबर में MBBS फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। जानकारी के मुताबिक रोशनी डे स्कॉलर थी। वो कोहेफिजा थाना क्षेत्र में प्राइवेट हॉस्टल में रह रही थी। जब वो सुबह कॉलेज के लिए अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स उसे बुलाने के लिए पहुंचे थे। कई बार आवाज देने पर भी जब गेट नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ा। रोशनी बेहोशी की हालत में थी और पास में एसिड से भरी बॉटल मिली थी।
ये खबर भी पढ़ें:इंदौर में 4 दिन से लापता MBA छात्रा का निर्वस्त्र शव मिला: क्लासमेट ने शेयर किए थे आपत्तिजनक वीडियो, साथी छात्र लापता
अस्पताल में मृत घोषित की गई रोशनी
रोशनी के कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी। सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले जाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us