Advertisment

भोपाल में शिक्षक भर्ती के लिए बड़ा प्रदर्शन: DPI कार्यालय के बाहर जुटे हजारों अभ्यर्थी, 25 हजार पद बढ़ाने की मांग, सरकार को दी यह चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती वर्ग-2 और वर्ग-3 के चयनित अभ्यर्थियों ने DPI कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी रिक्त पदों को बढ़ाकर 25 हजार करने और तत्काल नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।

author-image
Vikram Jain
bhopal teacher recruitment bhopal

Bhopal Teacher Recruitment Protest: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के नारों से गूंज उठी है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) कार्यालय के बाहर रविवार को हजारों चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर डेरा डाल दिया। वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती प्रक्रिया में पद वृद्धि की मांग को लेकर ये अभ्यर्थी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो यह आंदोलन अब भूख हड़ताल में तब्दील हो जाएगा।

Advertisment

शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग

मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके चयनित अभ्यर्थियों का धैर्य अब जवाब दे गया है। अपनी मांगों को लेकर रविवार को प्रदेश भर से आए अभ्यर्थी भोपाल के DPI कार्यालय के सामने एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि स्कूलों में हजारों पद खाली होने के बावजूद सरकार भर्ती की संख्या नहीं बढ़ा रही है, जिससे योग्य उम्मीदवार ओवरएज हो रहे हैं।

bhopal teacher recruitment protest dpi11

भारी पुलिस बल तैनात

मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। DPI कार्यालय के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि अभ्यर्थी कार्यालय के भीतर प्रवेश न कर सकें। दिन भर चले इस प्रदर्शन में अभ्यर्थियों ने अपनी व्यथा सुनाई और सरकार से न्याय की गुहार लगाई।

bhopal teacher recruitment protest dpi office demand to increase posts 1

25 हजार पद बढ़ाने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मुख्य मांग वर्ग-2 और वर्ग-3 में पदों की संख्या बढ़ाकर 25 हजार करने की है। अभ्यर्थियों का तर्क है कि पिछले कई वर्षों से नियमित भर्ती नहीं हुई है और वर्तमान में विज्ञापित पदों की संख्या ऊँट के मुँह में जीरे के समान है। दर्शनकारियों ने साफ लहजे में चेतावनी देते हुए नारा बुलंद किया— 'मेहनत का दो सम्मान, पद वृद्धि का करो ऐलान; पद बढ़ोतरी नहीं तो वोट भी नहीं।'"

Advertisment

भूख हड़ताल की चेतावनी

अभ्यर्थियों ने शासन और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यह प्रदर्शन केवल एक शुरुआत है। यदि अगले कुछ दिनों में पद वृद्धि और नियुक्ति को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।

Bhopal news, Bhopal Teacher Protest, DPI Office Bhopal, Varg 2 Varg 3 Post Increase, Teacher Recruitment MP, Shikshak Bharti Bhopal, Govt Job Protest

bhopal news Bhopal teacher protest
Advertisment
चैनल से जुड़ें