Advertisment

ब्लू व्हेल गेम ने ली 14 वर्षीय अंश की जान: टास्क पूरा करने का था दबाव, मम्मी-पापा बोले- पिछले कुछ महीनों से लगी थी लत

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में आठवीं के 14 वर्षीय छात्र अंश साहू ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पिपलानी थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में सुसाइड का मुख्य कारण ब्लू व्हेल गेम की लत बताया जा रहा है।

author-image
sanjay warude
Bhopal Student Suicide Case

Bhopal Student Suicide Case: भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आठवीं के 14 वर्षीय छात्र अंश साहू ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

Advertisment

पिपलानी थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में सुसाइड का मुख्य कारण ब्लू व्हेल गेम की लत बताया जा रहा है। आशंका है कि मोबाइल गेम के टास्क की वजह से ​छात्र ने यह कदम उठाया है। पुलिस घर में मिले मोबाइल की जांच कर रही है। एक्सपर्ट से पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर छात्र ने क्यों सुसाइड किया।

रिश्तेदार के घर तेरहवीं में गए थे मम्मी-पापा

घटना के समय उसके माता-पिता एक रिश्तेदार के यहां तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जब वे घर लौटे, तो अपने बेटे को फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पिपलानी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में परिजन ने बताया कि अंश पिछले कुछ समय से मोबाइल पर ब्लू व्हेल गेम खेलने का आदी हो चुका था। 

साइबर सेल की मदद से खंगाल रहे मोबाइल

परिजन ने आशंका जताई है कि गेम में मिले किसी टास्क को पूरा करने के दबाव में अंश ने यह आत्मघाती कदम उठाया। छात्र के कमरे से पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसे साइबर सेल की मदद से खंगाला जा रहा है। अंश परिवार का इकलौता बेटा था। 

Advertisment

फॉरेंसिक जांच बाद सुसाइड कारण की होगी पुष्टि

पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की फॉरेंसिक जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Decisions: राज्य समाज कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों के महिला बाल विकास में संविलियन को मंजूरी, सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों के पट्टों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार

Bhopal Student Suicide Case Blue Whale Game Task Blue Whale Game bhopal news hindi news piplani police station
Advertisment
चैनल से जुड़ें