Advertisment

भोपाल गौ तस्करी ब्लैकमेलिंग केस: सेटलमेंट के नाम पर पूर्व रेलकर्मी राजेश तिवारी पैसे लेते पकड़ाया, Video, रिमांड पर

भोपाल में स्लॉटर हाउस की आड़ में गौ-तस्करी और ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामले में पुलिस ने पूर्व रेलकर्मी राजेश तिवारी को रिमांड पर लिया है। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

author-image
BP Shrivastava
Bhopal Cow Smuggling Blackmail Case

Bhopal Cow Smuggling Blackmail Case: भोपाल में स्लॉटर हाउस की आड़ में गौ-तस्करी और ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामले में पुलिस ने पूर्व रेलकर्मी राजेश तिवारी को रिमांड पर लिया है। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
इससे पहले तिवारी पर गैर-कानूनी तरीके से 3 लाख रुपए मांगने का आरोप है। अब तिवारी का गौ तस्करी के आरोपी असलम चमड़ा के करीबी से डील और पैसे लेने का वीडियो भी सामने आया है।

Advertisment

वीडियो में रुपयों को लेन-देन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी राजेश तिवारी पर आरोप है कि वह असलम उर्फ चमड़े के एक करीबी को ब्लैकमेल कर रहा था। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने अन्य लोगों को भी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रकम वसूली हो सकती है।

मोबाइल से खुल सकते हैं कई राज

पुलिस को आरोपी के मोबाइल से ब्लैकमेलिंग से जुड़े कई वीडियो मिले हैं। अब इन्हें फॉरेंसिक लैब भेजा गया है, ताकि डिजिटल साक्ष्यों की पुष्टि की जा सके। अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल डेटा से पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

छापे में शराब बरामद, हथियार और ड्रग्स की जांच

छापेमार कार्रवाई के दौरान आरोपी की कार से दो पेटी शराब भी बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास से बरामद पिस्टल और एमडी ड्रग्स कहां से आई और इसका नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा है।

Advertisment

पुलिस का कहना है कि मामले की कई एंगल से जांच की जा रही है और आगे और खुलासे संभव हैं।

ये भी पढ़ें:  MP Weather Update: मार्च की शुरुआत में ही सूरज के तीखे तेवर, खरगोन में पारा 35°C पार, होली के बाद बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

Bhopal Cow Smuggling Blackmail Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें