भोपाल में SP पर ASI ने लगाए आरोप: एसआई ने लिखा- झूठी जांच शुरू कराई, शिकायत को सुसाइड नोट मानें

भोपाल के देहात एसपी रामशरण प्रजापति पर एक ,एसआई ने गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा, पुलिस अधीक्षक ऑफिस में उन्हें एसपी ने गालियां दीं और विरोध करने पर धक्के देकर बाहर करने धमकाया।

Bhopal SP vs SI Controversy (5)

Bhopal SP vs SI Controversy: भोपाल के देहात एसपी रामशरण प्रजापति पर एक ,एसआई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सूखी सेवनिया थाने के एसआई केसी यादव ने कहा, पुलिस अधीक्षक ऑफिस में उन्हें एसपी ने गालियां दीं और विरोध करने पर धक्के देकर बाहर करने धमकाया।

एसपी ने एएसआई की जांच शुरू कराई

एसपी ऑफिस से थाने आने के बाद एएसआई यादव ने रोजनामचा रिपोर्ट डाल दी। इसकी भनक जैसे ही एसपी प्रजापति को लगी तो उन्होंने दोबारा फोन पर एसआई को फटकार लगाई। इसके बाद एएसआई के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण में विभागीय जांच शुरू करा दी गई।

Bhopal SP vs SI Controversy (4)
भोपाल का सूखी सेवनिया थाना।

एसपी की सीनियर अफसरों से शिकायत

मामले की एएसआई केसी यादव ने सीनियर अफसरों से लिखित शिकायत की है। उन्होंने यहां तक लिखा, कि यदि न्याय नहीं मिला तो शिकायत को ही सुसाइड नोट मान लिया जाए।

 एसपी से महिला अफसर भी परेशान

एएसआई यादव ने अपनी शिकायत में यह भी लिखा कि कई छोटे अफसरों को एसपी प्रजापति प्रताड़ना करते हैं। एसपी साहब से कई महिला अधिकारी भी परेशान हैं, लेकिन डर के कारण कोई सामने नहीं आ रहा है।

एएसआई ने लिखा कि पिछले चार महीने में एसपी ने मुझे इतना प्रताड़ित किया कि अब सिर्फ दो ही रास्ते बचे हैं। या तो अफसरों को सारी घटना बताकर उनसे न्याय मांगू या सुसाइड कर लूं। मैंने न्याय के लिए अपनी आपबीती अफसरों के सामने रखी है। यदि न्याय नहीं मिला तो शिकायत को ही सुसाइड नोट मान लिया जाए।

दो महीने पहले TI से हुआ था विवाद

एसपी देहात रामशरण प्रजापति पहले भी विवादों में रहे हैं। पिछले साल नवंबर में भोपाल देहात क्षेत्र में पदस्थ थाना प्रभारी आशीष सप्रे को लाइन अटैच करने का आदेश एसपी प्रजापति ने ही जारी किया था।

Bhopal SP vs SI Controversy (3)
एसपी रामशरण प्रजापति और टीआई आशीष सप्रे से में भी हो चुका विवाद।

इसलिए किया था टीआई को लाइन अटैच

आदेश में टीआई को तत्काल प्रभाव से लाइन में आमद देने के निर्देश थे। हालांकि, 24 घंटे के भीतर ही यह आदेश निरस्त कर दिया गया। टीआई को लाइन अटैच करने की कार्रवाई पशु मेले को शिफ्ट कराने की धमकी देने और व्यापारियों से बदसलूकी के आरोपों के बाद की गई थी।

SP और TI में नोक-झोंक खूब चर्चा में रही

लाइन अटैच किए जाने की सूचना मिलते ही टीआई आशीष सप्रे ने आपत्ति जताई थी और एसपी कार्यालय पहुंचकर अपना पक्ष रखा था, लेकिन एसपी ने उनकी कोई बात नहीं मानी थी और आदेश पर कायम रहे। इस दौरान टीआई और एसपी के बीच तीखी नोक-झोंक होने की भी खूब चर्चा रही थी।

ये भी पढ़ें: Pachmarhi: पचमढ़ी में बड़ा हादसा, होटल में फटा गैस सिलेंडर, पांच टूरिस्ट की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article