भोपाल में माइनिंग कर्मचारी के घर लूट: नौकरानी के बेटे ने चाकू दिखा बंधक बनाया और 15 मिनट में 3.25 लाख का सामान ले गया, 2 आरोपी गिरफ्तार

माइनिंग विभाग की कर्मचारी अर्चना वर्मा (28) घर पर अकेली थी। अर्चना के पिता ड्यूटी पर थे। तभी आशीष उर्फ गोली रायकवार अपने 15 वर्षीय मौसेरे भाई के काम के बहाने अर्चना के घर पहुंचा और चाकू दिखाकर बंधक बना लिया।

Bhopal Robbery Case

Bhopal Robbery Case: भोपाल में टीटी नगर स्थित 98 क्वार्टर क्षेत्र से एक लूट की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, माइनिंग विभाग की कर्मचारी अर्चना वर्मा (28) घर पर अकेली थी। अर्चना के पिता ड्यूटी पर थे। तभी आशीष उर्फ गोली रायकवार अपने 15 वर्षीय मौसेरे भाई के काम के बहाने अर्चना के घर पहुंचा और चाकू दिखाकर बंधक बना लिया। आशीष और उसके मौसेरे भाई के साथ महज 15 मिनट के अंदर 3.25 लाख रुपए कीमत का माल समेटकर फरार हो गया। हालांकि, शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नकद ₹1.68 लाख और एप्पल आईफोन ले गया बदमाश

अर्चना ने पुलिस को बताया कि आशीष अर्चना के घर के कामवाली बाई का बेटा है। आरोपी आशीष अक्सर अर्चना के घर के छोटे-मोटे काम करता था, जिसके कारण वह अर्चना के घर के हर हिस्से से परिचित था। आरोपी आशीष घर से नकद ₹1.68 लाख, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान में एप्पल का आईफोन सहित कुल लगभग सवा तीन लाख रुपए का सामान लुटकर ले गया।

ये भी पढ़ें:MP पुलिस का MD Drugs फैक्टरी पर छापा: मंदसौर के खेत में बनी थी लैब, यहीं बन रहा था Narcotics, 12 Cr रुपए की ड्रग्स जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

जेल से छूटकर आया, कर्ज चुकाने, बाइक खरीदने लूट की

आरोपी ने बताया कि उस पर समूह का लोन बकाया था, जिसकी रिकवरी के लिए उसे लगातार फोन आ रहे थे। कर्ज चुकाने और नई बाइक खरीदने के शौक को पूरा करने के लिए उसने डकैती की योजना बनाई। आरोपी आशीष हाल ही में हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल से छूटकर आया था।

रिमांड पर लेकर आरोपी और नाबालिग से करेंगे पूछताछ

इस मामले पर टीटी नगर टीआई गौरव सिंह ने बताया कि घेराबंदी कर मुख्य आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर उसके नाबालिग साथी को अभिरक्षा में लिया है। रविवार तड़के मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। जबकि नाबालिग साथी को बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:भोपाल में शराब दुकान का विरोध: मंदिर-ठेके की दूरी इंची टेप से नापी, सिर्फ 29 मीटर का निकला अंतर, रहवासी बोले- ये प्रशासन की कैसी व्यवस्था ?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article