Advertisment

अब बजट में नाश्ता और चाय: भोपाल एयरपोर्ट पर जल्द खुलेगा उड़ान यात्री कैफे; ₹10 में चाय और ₹20 में मिलेगा समोसा, मुख्यालय की मंजूरी का इंतजार

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों को जल्द ही मात्र 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ता उपलब्ध होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 'उड़ान यात्री कैफे' योजना के तहत एयरपोर्ट प्रबंधन ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है।

author-image
Vikram Jain
bhopal raja bhoj airport udan yatri cafe affordable tea snacks proposal hindi news zvj

Bhopal Raja Bhoj Airport Udan Yatri Cafe: एयरपोर्ट पर चाय और नाश्ते की बढ़े हुए रेट से परेशान होने वाले यात्रियों के लिए भोपाल से अच्छी खबर है। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों को जल्द ही मात्र 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ता मिलेगा। आम आदमी के बजट वाली कैंटीन यानी ‘उड़ान यात्री कैफे’ खोलने की तैयारी अंतिम चरण में है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 'उड़ान यात्री कैफे' योजना के तहत मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है, जिसकी मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही यात्रियों को किफायती दरों पर खाने-पीने की चीजें मिलने लगेंगी।

Advertisment

एयरपोर्ट पर जल्द मिलेगी 10 रुपए की चाय

हवाई यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर जल्द सस्ती खाद्य सामग्री मिलने जा रही है। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बहुत जल्द यात्रियों को शहर के सामान्य होटलों की तरह सस्ती दरों पर चाय, कॉफी और नाश्ता उपलब्ध होगा। यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही 10 रुपए की चाय और 20 रुपए का नाश्ता मिल सकता है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 'उड़ान यात्री कैफे' (Udan Yatri Cafe) नीति के तहत भोपाल एयरपोर्ट को अगले चरण में शामिल करने की कवायद शुरू हो गई है।

यात्री संख्या के आधार पर चयन

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने जानकारी दी है कि मंत्रालय फिलहाल यात्री वॉल्यूम (Passenger Volume) और मूवमेंट के आधार पर देश के विभिन्न हवाई अड्डों का चयन कर रहा है। जिन एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की संख्या अधिक है, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पहले ही शामिल किया जा चुका है। अब भोपाल एयरपोर्ट के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे आने वाले 2 से 4 महीनों में मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों को भी एयरपोर्ट पर सस्ता भोजन

मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन टेंडर आमंत्रित करेगा। इस टेंडर की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह होगी कि संबंधित वेंडर को मंत्रालय द्वारा निर्धारित दरों पर ही खाद्य सामग्री बेचनी होगी। इसमें मनमानी कीमतों की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।

Advertisment

कैफे में मिलने वाली संभावित वस्तुएं और दरें

  • चाय: 10 रुपये
  • कॉफी/पानी/समोसा/कचोरी: 20 रुपये
  • इडली-सांभर और बेसिक थाली: निर्धारित किफायती दर पर

वर्तमान में भी है एक विकल्प

हालांकि, भोपाल एयरपोर्ट पर वर्तमान में भी एक लो-कॉस्ट फूड आउटलेट संचालित है, जहाँ कुछ चीजें सस्ती दरों पर मिलती हैं, लेकिन वह मंत्रालय की आधिकारिक ‘उड़ान यात्री कैफे’ योजना का हिस्सा नहीं है। आधिकारिक कैफे शुरू होने से मेन्यू में विविधता आएगी और गुणवत्ता पर सरकार का सीधा नियंत्रण होगा।

Bhopal news, Bhopal Raja Bhoj Airport, Udan Yatri Cafe

bhopal news Bhopal Raja Bhoj Airport Udan Yatri Cafe
Advertisment
चैनल से जुड़ें