Advertisment

Bhopal Power Cut: भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती; ईदगाह हिल्स, अयोध्या बायपास समेत कई कॉलोनियों में नहीं होगी पावर सप्लाई

भोपाल के लगभग 20 प्रमुख इलाकों में सोमवार, 2 मार्च 2026 को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते ईदगाह हिल्स, अयोध्या बायपास जैसे क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।

author-image
Vikram Jain
Bhopal Power Cut mmm

Bhopal Power Cut Schedule 2 March 2026: राजधानी भोपाल के लोगों के लिए सोमवार का दिन बिजली के लिहाज से परेशानी भरा हो सकता है। बिजली कंपनी ने शहर के करीब 20 इलाकों में मेंटेनेंस और लाइन सुधार के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। इसके चलते सोमवार को कई कॉलोनियों में 4 से 6 घंटे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। यदि आप इन इलाकों के निवासी हैं, तो अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

Advertisment

20 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

राजधानी भोपाल में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और तकनीकी सुधार के उद्देश्य से बिजली कंपनी लगातार मेंटेनेंस कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार, 2 मार्च 2026 को शहर के 20 से अधिक प्रमुख इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद रखी जाएगी। शटडाउन का मुख्य कारण लाइनों का रखरखाव और आगामी गर्मी के मौसम से पहले सिस्टम को दुरुस्त करना बताया जा रहा है।

बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, इस शटडाउन का असर शहर के वीआईपी क्षेत्रों से लेकर घनी आबादी वाली कॉलोनियों तक पड़ेगा। सोमवार सुबह 9 बजे से कटौती का सिलसिला शुरू होगा, जो कुछ इलाकों में शाम 4 बजे तक जारी रह सकता है।

इन इलाकों में बिजली कटौती

पीर बादली और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यहाँ 4 घंटे का मेंटेनेंस कार्य प्रस्तावित है। शहर के बड़े हिस्से में 6 घंटे की लंबी कटौती होगी। इसमें प्रमुख रूप से संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर, नियामतपुरा और इनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में दोपहर के समय बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति और घरेलू कामकाज प्रभावित हो सकते हैं।

Advertisment

अयोध्या बायपास और कमला नगर में भी असर

भोपाल के विकसित इलाकों जैसे त्रिपति अभिनव होम्स, गिरनार वैली, सेज गोल्डन स्प्रिंग, वर्धमान ग्रीन, सागर लैंड मार्क, अयोध्या बायपास, कमला नगर, ख्वाजा कॉलोनी और राजीव नगर में भी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।

Bhopal news, Bhopal Power Cut, Bhopal Power Cut Schedule, Bhopal Power Cut March 2026

bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें