/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/bhopal-power-cut-alert-7-february-maintenance-shutdown-list-eidgah-hills-indrapuri-hindi-news-zvj-2026-02-06-21-31-18.webp)
Bhopal Power Cut Schedule 7 February 2026: राजधानी भोपाल के लोगों के लिए शनिवार का दिन बिजली के लिहाज से परेशानी भरा हो सकता है। बिजली कंपनी ने शहर के करीब 35 बड़े इलाकों में मेंटेनेंस और लाइन सुधार के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत शनिवार को ईदगाह हिल्स, इंद्रपुरी, ललिता नगर और बरखेड़ी जैसे इलाकों में 2 से लेकर 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी।
भोपाल के 35 इलाकों में बिजली कटौती
भोपाल शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शनिवार (7 फरवरी) को बड़े स्तर पर मेंटेनेंस कार्य करने जा रही है। कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और लाइनों के रखरखाव कई फीडरों को बंद रखा जाएगा। मेंटेनेंस के कारण ईदगाह हिल्स, इंद्रपुरी, ललिता नगर, बरखेड़ी और गोविंदपुरा जैसे इलाकों में सप्लाई ठप रहेगी। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने पानी भरने या अन्य जरूरी काम पूरे कर लें।
पावर कट सबसे ज्यादा असर गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में देखने को मिलेगा, जहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (कुल 7 घंटे) सप्लाई बंद रहेगी। वहीं, इंद्रपुरी और गांधीनगर जैसे क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। पॉश इलाकों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में इस कटौती का सीधा असर पड़ेगा।
क्षेत्रवार बिजली कटौती का समय (Schedule)
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर, नियामतपुरा एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: चमन प्लाजा, इंद्रपुरी ए-बी सेक्टर, अप्सरा कॉम्पलेक्स, सीपीआरआई कॉलोनी, डीके टॉवर, गिरनार कॉम्पलेक्स, भारत नगर, निरजा नगर, छत्रसाल नगर, आशाराम चौराहा, गांधीनगर, अर्जुन वार्ड, प्रताप वार्ड, सागर बंगलो, बंजारा बस्ती एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक: गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया (पूर्ण शटडाउन)।
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक: खाटलापुरा, नीलम पार्क, बरखेड़ी एवं आसपास।
- सुबह 11 से शाम 4 बजे तक: भैंसाखेड़ी, मंडी बैरागढ़ एवं आसपास।
- दोपहर 12 से 1 बजे तक: उमा विहार, कटियार मार्केट, अब्बास नगर, समृद्धि परिसर, ललिता नगर, अंकित परिसर, ओम नगर और राजहर्ष कॉलोनी।
Bhopal Power Cut, Bhopal News, Maintenance Shutdown Bhopal, Bhopal Power Cut February, Bhopal Electricity Shutdown today, Bhopal Maintenance Shutdown,Bhopal News Today, MP Electricity Board Bhopal electricity shutdown today
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us