Bhopal Power Cut: भोपाल में 26 फरवरी को 30 इलाकों में 3 से 6 घंटे तक की बिजली कटौती, जानें आपकी कॉलोनी में कब बंद रहेगी सप्लाई

राजधानी भोपाल के करीब 30 इलाकों में गुरुवार, 26 फरवरी को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। इनमें प्रमुख रूप से दानिशकुंज, ईदगाह हिल्स, रोशनपुरा, प्रभु नगर, टीला जमालपुरा समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं।

Bhopal Power Cut

Bhopal Power Cut: राजधानी भोपाल के करीब 30 इलाकों में गुरुवार, 26 फरवरी को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। इनमें प्रमुख रूप से दानिशकुंज, ईदगाह हिल्स, रोशनपुरा, प्रभु नगर, टीला जमालपुरा समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं।

बिजली कंपनी ने बताया कि इन इलाकों में कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी। इसकी वजह से सप्लाई पर असर पड़ेगा।

कंपनी ने सलाह दी है कि लोग अपने जरूरी काम बिजली कटौती से पहले निपटा लें। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

जानें कब-कहां होगी बिजली कटौती

  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे: दानिशकुंज-1 और 2, फाइन कैम्पस, हरे कृष्ण होम्स, पुरानी विधानसभा, रोशनपुरा एवं आसपास के क्षेत्र।

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे: त्रिपति अभिनव होम्स, गिरनार वैली और आसपास के क्षेत्र।

  • सुबह 11 से शाम 4 बजे: संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर, नियामतपुरा और आसपास के इलाके।

  • दोपहर 12 से 2 बजे: पुतलीघर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा, पीएंडटी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड टीला और आसपास के क्षेत्र।

  • दोपहर 1 से शाम 4 बजे: लेक पर्ल गार्डन, आदित्य एवेन्यू, गार्डन स्टेट, सुविधा विहार, सूरज नगर, पीपरनेर, हाईटेक सिटी और आसपास के क्षेत्र।

  • दोपहर 2 से शाम 5.30 बजे: दीप मोहिनी कॉलोनी और आसपास के इलाके।

ये भी पढ़ें: भोपाल में न्याय यात्रा: सीएम हाउस जाने से रोका, पुलिस- प्रदशनकारियों में धक्का-मुक्की, महिला कर्मचारी गश खाकर गिरी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article