Advertisment

Bhopal Peoples University Bomb-Threat: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर बम से ​उड़ाने की धमकी, विश्वविद्यालय प्रशासन को मिला धमकी भरा ई-मेल, कैंपस में अलर्ट

author-image
Preeti Dwivedi
peoples univercity bomb tread

Bhopal Peoples University Bomb-Threat: बीते​ दिनों राजधानी भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को धमकी मिलने के बाद एक फिर ऐसा हुआ है। यूनिवर्सिटी को फिर से मेल के जरिए मैसेज करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद कैंपस में एलर्ट कर दिया है। 

Advertisment

विश्वविद्यालय प्रशासन को मिला धमकी का ई-मेल

आपको बता दें विश्वविद्यालय प्रशासन को ये धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है। जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर पूरे कैंपस की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा को देखते हुए कैंपस में अलर्ट जारी कर दिया गया है, फिलहाल जांच जारी है।

10 दिन में दूसरी बार धमकी

आपको बता दें बीते माह 19 फरवरी को भी पीपुल्स यूनिवर्सिटी को इसी तरह की धमकी मिली थी। उस दौरान भी ई-मेल के जरिए विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। उस दौरान भी जांच मामले में जांच करने पर किसी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। लेकिन अब 10 दिन में दूसरी बार ये धमकी मिली है। 

पुलिस और बम स्क्वॉड ने किया सर्च ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार विश्वद्यिालय को धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड सर्चिंग के लिए यूनिवर्सिटी पहुंची है। जांच दल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के अलग-अलग हिस्सों, क्लासरूम, हॉस्टल और पार्किंग एरिया में सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई है। 

Advertisment

ई-मेल से भेजने वाले को तलाश रही पुलिस 

आपको बता दें दो बार ऐसा होने के बाद अब पुलिस उस ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी है। जिससे ये धमकी भरा मेल भेजा गया है। इसी जांच साइबर सेल कर रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bhopal People's University Bomb Threat: भोपाल के पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ने की धमकी, ईमेल में बिल्डिंग में बम रखने की बात, यूनिवर्सिटी को कराया गया खाली 

Bhopal People's University Bomb Threat
Advertisment
चैनल से जुड़ें