भोपाल में लिव इन पार्टनर निकला हत्यारा !: पानी की टंकी में बक्से में मिली थी लाश, टैटू से हुई सिया की पहचान, बॉयफ्रेंड समीर गिरफ्तार, तस्वीरें आईं सामने

निशातपुरा थाना क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड की पानी की टंकी में बक्से से जिस युवती का शव मिला है, उसके हाथ और सीने पर बने टैटू से उसकी सिया नाम से पहचान हुई है। जिसके बाद पुलिस सिया के बॉयफ्रेंड समीर तक पहुंची और शुक्रवार अल सुबह उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर आई।

Bhopal Live In Murder Case

Bhopal Live In Murder Case Update: भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की पानी की टंकी में बक्से में मिले शव के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।

निशातपुरा थाना क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पानी की टंकी में बक्से से जिस युवती का शव मिला है, उसके हाथ और सीने पर बने टैटू से उसकी सिया नाम से पहचान हुई है। सिया महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली थीं। जिसके बाद पुलिस सिया के बॉयफ्रेंड समीर तक पहुंची। समीर की दूसरी पत्नी जबलपुर की रहने वाली थीं। जहां वह पिछले कुछ दिन से छिपा हुआ था। जहां से समीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबलपुर से पुलिस उसे भोपाल लेकर पहुंची। 

दोनों पत्नियों और सिया से परेशान था समीर

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सिया समीर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। जांच में यह भी सामने आया है कि समीर दोनों पत्नियों और सिया से परेशान हो चुका था। जिसके बाद उसने सिया की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें समीर के साथ उसकी पहली पत्नी, छोटा भाई चांद, मां और बहन भी शामिल रहे। हत्या योजना बनाकर की गई थी। पुलिस शाम तक मामले में आधिकारिक खुलासा करेगी।

सीने पर सिया नाम, हाथ पर गुलाब फूल का टैटू 

पुलिस ने समीर के साथ पूछताछ के लिए उसकी फैमिली को भी हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों के बयानों से हत्या की इस गुत्थी के कई चौंकाने वाले पहलू सामने आए हैं। सिया के गर्दन के एक ओर गुलाब का फूल, दूसरी तरफ पत्तियों की आकृति और हाथों पर भी स्पेशल टैटू की आकृति थीं। इसी से उसकी पहचान हो पाई।

पति से सिया ले चुकी थीं तलाक, फिर समीर मिला

सिया और समीर की की सोशल मीडिया से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद उनमें नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। मृतका सिया और समीर की मुलाकात अक्टूबर में हुई थी। बताया जा रहा है कि सिया अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद समीर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में उसके घर रह रही थीं।

लिव इन से पहले समीर कर चुका था दो शादियां

हाउसिंग बोर्ड स्थित क्वार्टर में समीर अपनी मां, बहन और भाई के साथ रहता था। पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, समीर और सिया के बीच अक्सर तीखी बहस और लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि सिया से संबंध बनाने से पहले समीर की दो शादियां हो चुकी थीं।

पानी टंकी में 2 से 3 दिन पुराना शव था

निशातपुरा थाना पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र में बदबू फैली हुई, आसपास जांच में एक पानी के टैंक के अंदर लोहे के बक्से में बंद एक लाश बरामद की। शुरुआती जांच में यह मामला 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा था।

देखें तस्वीरें..

Bhopal Sia Murder Case

Sia Murder Case

Bhopal Sia

Bhopal Samir

Bhopal Sia Murder

खबर अपडेट की जा रही है...

ये भी पढ़ें: भोपाल: पानी की टंकी के अंदर लोहे के बक्से में मिला महिला का शव, 3 दिन पुरानी बताई जा रही लाश, पुलिस को हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article