Advertisment

भोपाल: पानी की टंकी के अंदर लोहे के बक्से में मिला महिला का शव, 3 दिन पुरानी बताई जा रही लाश, पुलिस को हत्या की आशंका

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक पानी की टंकी के अंदर लोहे के बक्से में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Vikram Jain & Sunny Malviya
bhopal dead body of woman found in box nishatpura housing board hindi news zvj

Bhopal woman body found in box: राजधानी भोपाल से सनसनीखेज घटना सामने आई है। निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक पानी के टैंक के भीतर लोहे के बक्से में बंद एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और भारी भीड़ जमा हो गई। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या कर साक्ष्य मिटाने का लग रहा है। शव 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

बक्से में बंद मिली महिला की लाश

पूरा मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से सामने आया है। यहां एक पानी की टंकी में जब स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हलचल या दुर्गंध महसूस की, तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब टैंक के अंदर देखा तो वहां एक बड़ा लोहे का बक्सा तैर रहा था।

रहवासियों की मदद से निकाला शव

पुलिस ने स्थानीय रहवासियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उस भारी बक्से को पानी के टैंक से बाहर निकाला। जब बक्से का ताला तोड़ा गया, तो उसके अंदर एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला की उम्र और पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की है।

दो से तीन दिन पुरानी है लाश

शव की स्थिति को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह मौत करीब 2 से 3 दिन पुरानी है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और पहचान छुपाने के इरादे से शव को बक्से में बंद कर पानी के टैंक में फेंक दिया गया।

Advertisment

शिनाख्ती और जांच में जुटी पुलिस

निशातपुरा थाना पुलिस अब आसपास के थानों से पिछले 3-4 दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक कर रही है ताकि यह पता चल सके कि टैंक के पास बक्सा लेकर कौन आया था। 

इलाके में दहशत का माहौल

रिहायशी इलाके में हुई इस घटना से स्थानीय निवासी डरे हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bhopal News, Bhopal Crime News, Nishatpura Police Station, Woman Body Found in Box, Bhopal Murder Case, Housing Board Colony Bhopal, MP Police, Mystery Death Bhopal

Advertisment
Mystery Death Bhopal mp police Housing Board Colony Bhopal bhopal murder case Woman Body Found in Box Bhopal Crime News Nishatpura police station bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें