/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/bhopal-mp-nagar-the-lazy-cafe-fight-cctv-footage-violence-hindi-news-zvj-2026-02-17-00-05-46.jpg)
पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
Bhopal MP Nagar Cafe Fight Vandalism: भोपाल के सबसे व्यस्त कमर्शियल हब एमपी नगर में सोमवार शाम सरेआम गुंडागर्दी का नजारा देखने को मिला। जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में अचानक पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने कैफे में तोड़फोड़ शुरू कर दी और वहां मौजूद कर्मचारियों व ग्राहकों के साथ मारपीट की। बदमाशों ने पथराव करते हुए एक युवक का सिर फोड़ दिया। पूरा मामला दो दिन पहले हुए विवाद की रंजिश और चंदे को लेकर की जा रही अड़ीबाजी से जुड़ा बताया जा रहा है।
बदमाशों का तांडव, कैफे में तोड़फोड़
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने 'द लेजी कैफे' को अपना निशाना बनाया। शाम करीब 7 बजे जब कैफे में ग्राहकों की आवाजाही थी, तभी 10 से 15 लड़कों का ग्रुप हथियारों और पत्थरों के साथ वहां पहुँचा।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले भी इसी कैफे के सामने बदमाशों का कुछ विवाद हुआ था। उस समय कैफे प्रबंधन ने पुलिस को इन संदिग्ध बदमाशों की जानकारी दी थी। इसके अलावा, आरोपी कैफे संचालक से चंदे को लेकर भी लगातार अड़ीबाजी (रंगदारी) कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर सोमवार शाम बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला बोल दिया। कैफे संचालक का दावा है कि आरोपी चंदे के लिए लगातार परेशान कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें... गुना TI को हाईकोर्ट से बड़ा झटका: ग्वालियर की डबल बेंच ने बरकरार रखा सस्पेंशन, कोर्ट ने कहा-पीड़ितों को परेशान करना बर्दाश्त नहीं
सिर पर पत्थर से वार, किया पथराव
बदमाशों ने कैफे में घुसते ही वहां के फर्नीचर और सामान को नुकसान पहुँचाना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए एक युवक को पकड़कर बदमाशों ने बेरहमी से पीटा और उसके सिर पर पत्थर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने कैफे के बाहर से भी पथराव किया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
ये खबर भी पढ़ें...छतरपुर में लव मैरिज पर बवाल: चचेरी मुस्लिम बहनों ने 2 सगे हिंदू भाइयों से रचाई शादी, वीडियो बनाकर कहा- हमें जान का खतरा, सुरक्षा दें SP साहब
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
घटना की पूरी तस्वीर कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह लड़के पत्थर बरसा रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। हालांकि, एमपी नगर टीआई जयहिंद शर्मा के अनुसार, शुरूआती तौर पर चाय पीने की बात को लेकर विवाद की बात सामने आई है और अभी तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है। ( Bhopal Cafe Fight Vandalism)
ये खबर भी पढ़ें... वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत: एक महीने में पहले कान्हा से लाया था, मुहली रेंज में मिला शव, टेरिटरी फाइट की आशंका
ये खबर भी पढ़ें... MP Weather Update: रात में ठंड और दिन में चुभती धूप, एमपी में अगले 48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Bhopal News, MP Nagar Cafe Fight, The Lazy Cafe Bhopal, Crime in Bhopal, MP Police, CCTV Footage Viral, Cafe Vandalism Bhopal crime News
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us