भोपाल में नाबालिग छात्रा से कार में रेप: युवक ने बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपए, धर्म बदलने का बनाया दबाव

भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामले में नाबालिग से ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली की बात भी सामने आई है।

Bhopal Student Rape Case

Bhopal Student Rape Case: भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामले में नाबालिग से ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली की बात भी सामने आई है।

बताते हैं युवक ने शाहपुरा इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उससे कार में रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। शिकायत के बाद कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

सहेली के जरिए दोस्ती और फिर रेप

 कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के मुताबिक, आरोपी ओसाफ अधिकतर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास जाता रहता था। इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई।

Bhopal Student Rape Case (2)
नाबालिग छात्रा के अनुरोध पर हिंदू संगठन के लोग कोहेफिजा थाने पहुंचे और रेप के आरोपी के खिलाफ FIR कराई।

साल 2025 जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान क्षेत्र में ले गया। वहां कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।

दोस्तों को दिखाया वीडियो

पैसे लेने के बाद भी आरोपी और डिमांग करता रहा और वह बार-बार रेप करने का दबाव बनाता रहा। तंग आकर छात्रा ने उसे सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान करना शुरू कर दिया।

जब छात्रा नहीं मानी, तो आरोपी ने वह अश्लील वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद छात्रा ने अपने मौसेरे भाई और हिंदू संगठन के लोगों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: Pachmarhi: पचमढ़ी में बड़ा हादसा, होटल में फटा गैस सिलेंडर, पांच टूरिस्ट की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article