Advertisment

भोपाल मेट्रो का बदला टाइम-टेबल: अब सुबह नहीं, दोपहर से चलेगी मेट्रो, सिर्फ हॉलिडे-इवेंट पर ही भीड़, बाकी दिन पैसेंजर कम, जानें नया शेड्यूल

Bhopal Metro Train New Time Table: भोपाल मेट्रो ट्रेन प्रबंधन ने टाइम-टेबल में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। सोमवार, 5 जनवरी 2025 से भोपाल में अब मेट्रो सुबह नहीं चलेगी। दोपहर 12 बजे से मेट्रो का सफर शुरू होगा।

author-image
sanjay warude
Bhopal Metro Train New Time Table

Bhopal Metro Train New Time Table: यदि आप सोमवार से भोपाल मेट्रो ट्रेन में यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि मेट्रो सोमवार से दोपहर 12 बजे से पहले उपलब्ध नहीं होगी। भोपाल मेट्रो ट्रेन प्रबंधन ने टाइम-टेबल में एक बड़ा बदलाव कर दिया है।

Advertisment

मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने प्रायोरिटी कॉरिडोर (एम्स से सुभाष नगर) के बीच मेट्रो ट्रेन सचालन में बड़ा बदलाव किया है। सोमवार, 5 जनवरी 2025 से भोपाल में अब मेट्रो सुबह नहीं चलेगी। दोपहर 12 बजे से मेट्रो का सफर शुरू होगा, जो शाम 7.30 बजे तक चलेगा। भोपाल में देश की 26वीं और मध्यप्रदेश की दूसरी मेट्रो ट्रेन को शुरू हुए मुश्किल से 14 ही दिन हुए हैं। 

सुबह की पाली में नहीं मिलेगी मेट्रो

समय के साथ-साथ मेट्रो की फ्रीक्वेंसी पर भी बड़ा असर पड़ा है। इस फैसले ने उन हजारों यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है जो सुबह के समय अपने काम पर जाने के लिए मेट्रो पर निर्भर थे। इस बदलाव का सबसे नकारात्मक प्रभाव सुबह की शिफ्ट वाले ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और कॉलेज के छात्रों पर पड़ेगा। अब यात्रियों को हर स्टेशन पर मेट्रो के लिए 75 मिनट का लंबा इंतजार करना होगा। पूरे दिन में अब 17 की जगह केवल 13 ट्रिप ही संचालित किए जाएंगे। रविवार, 4 जनवरी 2026 तक एम्स से सुभाष नगर तक सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक मेट्रो चलेगी।

Advertisment

जानें क्यों बदला गया टाइम टेबल ?

शुरुआती उत्साह में भारी गिरावट: 21 दिसंबर को रिकॉर्ड 6,568 यात्रियों ने सफर किया था, लेकिन मात्र 10 दिनों के भीतर 30 दिसंबर तक यह संख्या गिरकर 967 पर आ गई। यह लगभग 85% की भारी गिरावट है, यानी नियमित यात्री (Daily Commuters) मेट्रो से नहीं जुड़ पा रहे हैं।

हॉलिडे और इवेंट पर डिपेंडेंसी: आंकड़ों से साफ है कि लोग मेट्रो का उपयोग सफर के बजाय घूमने के लिए कर रहे हैं। यही कारण है कि 25 दिसंबर (क्रिसमस) को संख्या बढ़कर 4,264 और 1 जनवरी (न्यू ईयर) को 2,023 हुई, जबकि सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 1,000 के आसपास सिमट गया है।

वर्किंग डेज में घटती रुचि: 26 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच सिर्फ 1 जनवरी को छोड़कर यात्री संख्या लगातार कम रही है। 30 दिसंबर को अब तक का सबसे कम 967 ट्रैफिक देखा गया, जो परिचालन लागत के लिहाज से चिंताजनक है।

Advertisment

भोपाल मेट्रो का टाइम-टेबल

1. एम्स (AIIMS) से सुभाष नगर (SENG)

ट्रिप सं.AIIMS (रवाना)ALKRDRMORKPSMPNRBOCKVDYSENG (आगमन)
112:0012:0312:0712:1112:1412:1812:2212:25
213:1513:1813:2213:2613:2913:3313:3713:40
314:3014:3314:3714:4114:4414:4814:5214:55
415:4515:4815:5215:5615:5916:0316:0716:10
517:0017:0317:0717:1117:1417:1817:2217:25
618:1518:1818:2218:2618:2918:3318:3718:40
719:3019:3319:3719:4119:4419:4819:5219:55

2. सुभाष नगर (SENG) से एम्स (AIIMS)

ट्रिप सं.SENG (रवाना)KVDYBOCMPNRRKPSDRMOALKRAIIMS (आगमन)
112:4012:4312:4712:5112:5412:5813:0213:05
213:5513:5814:0214:0614:0914:1314:1714:20
315:1015:1515:1715:2115:2415:2815:3215:35
416:2516:2816:3216:3616:3916:4316:4716:50
517:4017:4317:4717:5117:5417:5818:0218:05
618:5518:5819:0219:0619:0919:1319:1719:20

भोपाल मेट्रो ट्रेन की स्थिति

दिनतारीखयात्री संख्या
दिसंबर 202521 दिसंबर6,568
22 दिसंबर2,896
23 दिसंबर2,163
24 दिसंबर1,787
25 दिसंबर4,264
26 दिसंबर1,473
27 दिसंबर1,200
28 दिसंबर2,349
29 दिसंबर1,100
30 दिसंबर967
31 दिसंबर1,113
जनवरी 20261 जनवरी2,023
2 जनवरी1,065
Advertisment

Bhopal Metro Train New Time Table:
Advertisment
चैनल से जुड़ें