भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल 2026: पहली बार ओपन क्विज, देश-विदेश से आएंगे राइटर-थिंकर, टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा के जीवन पर खास चर्चा

Bhopal Literature And Art Festival 2026: झीलों के शहर भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल 2026 का आगाज 9 जनवरी से होगा। बीएलएफ का यह आठवां संस्करण 11 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।

Bhopal Literature And Art Festival 2026

Bhopal Literature And Art Festival 2026: झीलों के शहर भोपाल में एक बार फिर साहित्य, कला और विचारों का संगम होने जा रहा है।

भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल 2026 का आगाज 9 जनवरी से होगा। बीएलएफ का यह आठवां संस्करण 11 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल डायरेक्टर राघव चंद्रा ने बताया इस 3 दिनी उत्सव में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा होगा।

इस बार शहर के युवाओं और क्विज प्रेमियों के लिए एक बड़ा सरप्राइज भी है। वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष खांडेकर संचालन प्रसिद्ध उद्योगपति स्वर्गीय रतन टाटा पर विचार व्यक्त करेंगे। मशहूर लेखक गोविंद मिश्र इसके ओपनिंग गेस्ट होंगे। जिनमें देश-विदेश के राइटर, थिंकर, डिप्लोमैट एक मंच पर जुटेंगे। मुख्य रूप से विलियम डैलरिम्पल, अश्विन सांघी, नीरा चांधोके, साल्वातोरे बाबोनेस, सैयद अकबरुद्दीन, अशोक के कंथा शिरकत करेंगे।

10 जनवरी को भोपाल ओपन क्विज

खास बात ये है कि इस उत्सव में स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स से लेकर महिला और पुरुष, यानी हर उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में न केवल आपके ज्ञान की परीक्षा होगी, बल्कि विजेताओं को शानदार गिफ्ट हैम्पर्स भी दिए जाएंगे।

Bhopal Literature And Art Festival 2026
प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेस्टिवल डायरेक्टर राघव चंद्रा ने तीन दिवसीय उत्सव की जानकारी दी।

इन सब्जेक्ट्स पर होगा मंथन

तीन दिवसीय उत्सव में अलग-अलग सब्जेक्ट्स पर चर्चा की जाएगी। इनमें मुख्य रूप से भारत की सभ्यता, वैश्विक भू-राजनीति, भारत-चीन संबंध, पर्यावरण संकट, जनजातीय गौरव, सिनेमा जैसे समसामयिक विषयों पर गहन मंथन होगा।

10 राज्यों के 60 कलाकार आएंगे

उत्सव का विशेष आकर्षण ट्राइबल आर्ट कैंप एंड फेयर होगा। जिसमें 10 राज्यों के करीब 60 आदिवासी कलाकार अपनी कला पेश करेंगे। मुख्य रूप से गोंड, भील, वारसी, गोंडना और मुरिया जैसी दुर्लभ कला परंपराओं को प्रमुखता दी जाएगी।

Bhopal Literature And Art Festival 2026
प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेस्टिवल डायरेक्टर राघव चंद्रा ने तीन दिवसीय उत्सव की जानकारी दी।

एमपी स्कूल ड्रामा का स्पेशल सेमिनार

युवाओं को जोड़ने के लिए यंगरंग कार्यक्रम के तहत कहानी-कथन और कविता प्रतियोगिताएं होंगी। मध्यप्रदेश स्कूल आफ ड्रामा की स्पेशल सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा।

एमपी स्कूल ड्रामा का स्पेशल सेमिनार

युवाओं को जोड़ने के लिए यंगरंग कार्यक्रम के तहत कहानी-कथन और कविता प्रतियोगिताएं होंगी। मध्यप्रदेश स्कूल आफ ड्रामा की स्पेशल सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा।

पद्मश्री दुर्गा बाई की कृतियों की प्रदर्शनी

संगीत और कला प्रेमियों के लिए भी यह उत्सव खास होने वाला है। दास्तान-ए-गुरु दत्त, काव्यराग और शाम-ए-कलाम जैसे कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। आधुनिक कला दीर्घा में पद्मश्री दुर्गाबाई व्याम की उत्कृष्ट कृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इन प्रमुख सब्जेक्ट्स पर व्याख्यान

दिन: 9 जनवरी
टाइम: दोपहर 3 बजे से 3:50 बजे तक।
सब्जेक्ट: लॉन्च ऑफ इंडिया रिबॉर्न- ए सिविलाइजेशन्स रिबाउंड फ्रॉम टू सेंचुरीज ऑफ डिक्लाइन
वक्ता: प्रसेनजीत के. बासु और अभिलेश गुप्ता।

दिन: 10 जनवरी
टाइम: दोपहर 1 बजे से 1:50 बजे तक।
सब्जेक्ट: ऑपरेशन सिंदूर- ऑपरेशन सिंदूर एंड पाकिस्तान द अनटोल्ड स्टोरी 
वक्ता: वरिष्ठ पूर्व राजदूत अकबरुद्दीन और मनजीव सिंह पुरी। 

दिन: 10 जनवरी 
टाइम: शाम 5 बजे से 5:50 बजे तक।
सब्जेक्ट: रतन टाटा- एक विरासत और नेतृत्व का जीवन 
वक्ता: टाटा ट्रस्ट्स के सीईओ थॉमस मैथ्यू और सिद्धार्थ शर्मा।

ये भी पढ़ें: एमपी नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा में बड़ा अपडेट: हाईकोर्ट ने काउंसिल से पूछा-ठोस कदम उठाने में देरी क्यों ? राज्य सरकार से भी मांगा स्पष्टीकरण

दिन: 11 जनवरी
टाइम: दोपहर 12 बजे से 12:50 बजे तक 
सब्जेक्ट: द गोल्डन रोड- प्राचीन भारत ने विश्व को कैसे रूपांतरित किया
वक्ता: विलियम डेलरिम्पल और राघव चंद्र।

दिन: 11 जनवरी
टाइम: दोपहर 2 बजे से 2:50 बजे तक।
सब्जेक्ट: भारत-चीन संबंधों का विश्लेषण
वक्ता: पूर्व राजदूत अशोक के. कंथा और लेफ्टिनेंट जनरल एसएल नरसिम्हन।

दिन: 11 जनवरी
टाइम: शाम 4 बजे से 4:50 बजे तक
सब्जेक्ट: प्राइमटाइम एंकरों की मुख्य चुनौतियां।
वक्ता: नविका कुमार।

ये भी पढ़ें:इंदौर में जहरीले पानी का कहर: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 20 ने दम तोड़ा, 18 को सहायता, पुष्टि सिर्फ चार की

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article