Advertisment

भोपाल में MD ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कार में बैठकर ग्राहकों को नशीला पाउडर बेचने की फिराक में था अली असगर, कोहेफिजा पुलिस ने पीछाकर कर दबोचा

भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अली असगर कार में बैठकर ग्राहकों को नशीला पाउडर बेचने की फिराक में था।

Sunny Malviya & Vikram Jain
Bhopal MD Drug Powder Smuggling Arrest

Bhopal MD Drug Powder Smuggling Arrest: राजधानी भोपाल में ड्रग माफिया के खिलाफ कोहेफिजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने नेवरी रोड स्थित केयर वेल अस्पताल के पास से एक 19 साल युवक को एमडी (मैफेड्रोन) पाउडर की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी कार में बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था, तभी सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 ग्राम एमडी पाउडर, कार और महंगा मोबाइल बरामद किया है।

Advertisment

कोहेफिजा पुलिस का एक्शन

भोपाल में नशीली दवाओं के बढ़ते चलन को रोकने के लिए कोहेफिजा थाना पुलिस लगातार मुस्तैद है। पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि नेवरी रोड पर केयर वेल अस्पताल के पास एक युवक सफेद रंग की कार में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

जैसे ही पुलिस का वाहन मौके पर पहुँचा, आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी अली असगर जाफरी (19 वर्ष) के पास से 5 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ। यह नशीला पदार्थ 5 छोटी पन्नियों में अलग-अलग पैक किया गया था।

bhopal police news

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार (रजिस्ट्रेशन नंबर MP04CT5273) और एक आईफोन-11 भी जब्त किया है। मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन कर मादक पदार्थ को सीलबंद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह यह नशीला पदार्थ ग्राहकों को बेचने के उद्देश्य से लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है ताकि मुख्य सप्लायर तक पहुँचा जा सके। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisment

Bhopal MD Drug case, Bhopal Police, MD Powder, Kohefiza Police bhopal, Drug Peddler Arrested, Bhopal Crime News, NDPS Act Case MD powder seized 

Bhopal Crime News NDPS Act case Drug Peddler Arrested Kohefiza Police bhopal MD powder seized bhopal police Bhopal MD drug case
Advertisment
चैनल से जुड़ें