भोपाल में इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने की खुदकुशी: घर में मौजूद थी पत्नी, दूसरे कमरे में पति ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज

भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र स्थित शांति एनक्लेव में इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी घर में ही थी। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जांच जारी है।

bhopal indigo flight manager murtaza hassan suicide parvaliya road crime news zvj

Bhopal Flight Manager Suicide Case: राजधानी भोपाल के परवलिया सड़क इलाके से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ शांति एनक्लेव में रहने वाले इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट मैनेजर मुर्तजा हसन ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय मुर्तजा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक आत्महत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मोबाइल की जांच जारी है।

आधी रात को पत्नी ने देखा डरावना मंजर

मृतक मुर्तजा हसन (30) शांति एनक्लेव में अपनी पत्नी और 4 साल की बेटी के साथ रहते थे। गुरुवार की रात सब कुछ सामान्य था। पुलिस के अनुसार, रात करीब 1 बजे जब मुर्तजा की पत्नी की नींद खुली और वह दूसरे कमरे में पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। मुर्तजा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

5 साल पहले हुई थी लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक, मुर्तजा ने 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनकी एक छोटी बेटी भी है। वे इंडिगो एयरलाइंस में फ्लाइट मैनेजर के पद पर एक अच्छी प्रोफाइल पर काम कर रहे थे। शुरुआती तौर पर बाहर से खुशहाल दिखने वाले इस परिवार में अचानक हुए इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पारिवारिक कलह के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

सुसाइड नोट नहीं मिला, मोबाइल की जांच

परवलिया सड़क थाना पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मुर्तजा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। कॉल रिकॉर्ड्स और चैट्स के जरिए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या मुर्तजा पिछले कुछ दिनों से किसी मानसिक तनाव में थे। फिलहाल , आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

ये खबर भी पढ़ें... मैहर लैंड स्कैम: लोन का झांसा देकर हड़प ली आदिवासी की जमीन; जिंदा मालिक को कागजों में बताया मृत, पटवारी और 7 बिचौलियों पर FIR

दुबई से पिता के आने का इंतजार

मुर्तजा के पिता परवेज हसन दुबई में नौकरी करते हैं और उनका भाई पंजाब में कार्यरत है। दोनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को उनके भोपाल पहुंचने के बाद ही मुर्तजा को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मर्ग कायम कर परिजनों को सौंप दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में राजा रघुवंशी जैसा कांड: शिलॉन्ग ट्रिप पर पति को जहर देकर पहाड़ से धकेला, जिसे भाई बताया वह निकला प्रेमी, सोना लेकर हुई फरार

ये खबर भी पढ़ें...  रीवा में रिश्वत केस में ASI ट्रैप: चौकी प्रभारी का चालक 30 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ाया, छेड़छाड़ मामले में समझौता करने मांगे थे 1 लाख रुपए

ये खबर भी पढ़ें...  भोपाल में आवारा कुत्तों के विवाद में खूनी संघर्ष: महिलाओं पर तलवार चलाने वाला 'डॉग लवर' और उसका साथी अरेस्ट, सस्पेंड कर्मचारी है मुख्य आरोपी

Bhopal Suicide News, Indigo Flight Manager Suicide, Murtaza Hassan Bhopal, Parvaliya Road Police, Bhopal Flight Manager Suicide, Bhopal news, Bhopal crime News

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article