भोपाल में 4 स्टार होटल पर जुर्माना: वेज बिरयानी की जगह पंडित जी को परोसा चिकन, नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे

Bhopal 4 Star Hotel Fine: मध्यप्रदेश के भोपाल के एमपी नगर स्थित प्रतिष्ठित 4 स्टार होटल से एक बड़ी लापरवाही का मामल सामने आया है। भोपाल उपभोक्ता आयोग ने सेवा में गंभीर लापरवाही बरतने पर होटल के प्रबंधन पर 18 हजार रुपए का जुमाना लगाया है।

Bhopal Hotel Courtyard Marriott Fine

Bhopal 4 Star Hotel Fine: मध्यप्रदेश के भोपाल के एमपी नगर स्थित प्रतिष्ठित 4 स्टार होटल से एक बड़ी लापरवाही का मामल सामने आया है।

भोपाल उपभोक्ता आयोग ने सेवा में गंभीर लापरवाही बरतने पर होटल के प्रबंधन पर 18 हजार रुपए का जुमाना लगाया है। यह पूरा मामला शाकाहारी भोजन के आॅर्डर पर मांसाहार भोजन परोसने से जुड़ा है।

नए साल के जश्न में खलल

दरअसल, भोपाल के विनय तिवारी और सीमांत दुबे 31 दिसंबर 2022 की रात नए साल का जश्न मनाने निकले। होटल में दोनों ने वेजिटेबल दम बिरयानी और मावा बाटी का आॅर्डर दिया था, जिसका बिल 1 हजार 707 रुपए बनाया गया।

होटल प्रबंधन का तर्क मानवीय भूल

वेज बिरयानी खाते समय मांस का टुकड़ा निकल आया। जिससे आहत होकर दोनों होटल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन उन्होंने मानवीय भूल बताकर मामले को टाल दिया। उपभोक्ता आयोग में भी प्रबंधन ने यह तर्क दिया। हाालांकि, ने आयोग ने नहीं माना है।

उपभोक्ता की धार्मिक भावनाएं आहत

दोनों पक्षों को सुनने के बाद उपभोक्ता आयोग ने इसे सेवा में बड़ी चूक माना। आयोग ने कहा कि इस रह की गलती से न सिर्फ उपभोक्ता के अधिकार का हनन हुआ है, बल्कि उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत हुईं। शिकायत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत शिकायत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें:पति ने किए सपने पूरे, SI बनते ही पत्नी ने तोड़ा रिश्ता बोली पंडिताई और लुक से होती है शर्मिंदग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article