MP: क्या भोपाल में इस होली पर मिलेगी शराब, दुकानें खुलने को लेकर बड़ा अपडेट

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बार दो दिन होली खेले जाने की संभावनाओं के चलते शराब दुकान और बार को कब बंद रखा जाएगा, इसका फैसला अब तक नहीं लिया गया है। इससे फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Bhopal Holi Dry Day

Bhopal Holi Dry Day: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बार दो दिन होली खेले जाने की संभावनाओं के चलते शराब दुकान और बार को कब बंद रखा जाएगा, इसका फैसला अब तक नहीं लिया गया है। इससे फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि इस बार 4 मार्च को दुकानें बद रखी जा सकती हैं।

अधिकारियों का कहना है कि 3 मार्च को कुछ स्थानों पर होली खेली जा सकती है। वहीं शहर में मुख्य  रूप से 4 मार्च को होली खेले जाने की संभावना है। इसी कारण 4 मार्च को शराब बंद रखने पर विचार किया जा रहा है। यह भी संभावना है कि शाम 6 बजे के बाद दुकानें खोली जाएं।

शराब दुकानें बंद रखने... क्या रहती है व्यवस्था

15 अगस्त, 2 अक्टूबर और 26 जनवरी को शासन स्तर पर अधिकृत रूप से अवकाश होते हैं और इन दिनों शराब की दुकानें भी बंद रखने के आदेश होते हैं। इनमें बदलाव नहीं होता। वहीं होली की तिथि और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए कानून-व्यवस्था के मद्देनजर अंतिम निर्णय कलेक्टर लेते हैं। आबकारी विभाग उनके निर्देश पर दुकानों और बार के बंद रहने की तिथि और समय के आदेश जारी करता है।

होली पर शाम को दुकानें खोलने पर विचार 

आबकारी सूत्रों के अनुसार होली के दिन शाम 6 बजे के बाद दुकानें खोलने का प्रस्ताव संचालकों के दबाव से जुड़ा है। उनका तर्क है कि होली दिन में खेली जाती है और शाम तक लोग घर लौट आते हैं। फरवरी में तीन दिन कम कारोबार होने के बाद एक और दिन दुकान बंद रखने पर दुकानदार सहमत नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:  भोपाल गौ तस्करी ब्लैकमेलिंग केस: सेटलमेंट के नाम पर पूर्व रेलकर्मी राजेश तिवारी पैसे लेते पकड़ाया, Video, रिमांड पर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article