Advertisment

सट्टे के कर्ज ने इंजीनियर को बनाया चोर: भोपाल में फॉरेन रिटर्न बीटेक पास चोर गिरफ्तार, ट्रेनों में करता था चोरी, GRP की कार्रवाई

भोपाल जीआरपी ने रेल यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। फोरेन रिटर्न बीटेक पास यह चोर ऑनलाइन गेमिंग और कर्ज चुकाने के लिए शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेनों में चोरी करता था।

author-image
Vikram Jain
Bhopal GRP High Profile Thief Arrest

Bhopal GRP High Profile Thief Arrest: ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों, खासकर एसी कोच के मुसाफिरों के लिए भोपाल जीआरपी ने राहत की खबर दी है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसका बैकग्राउंड सुनकर हर कोई हैरान है। पकड़ा गया आरोपी प्रांजल दीक्षित न केवल बीटेक इंजीनियर है, बल्कि विदेश (फॉरेन रिटर्न) से लौटकर आया है। ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग (सट्टेबाजी) की लत ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया। वह भोपाल आने वाली प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों के सोते समय उनके कीमती आभूषण और नकदी पार कर देता था।

Advertisment

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर

भोपाल जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लखनऊ के रहने वाले युवक प्रांजल दीक्षित को गिरफ्तार किया है। प्रांजल पुणे यूनिवर्सिटी से बीटेक पास है और कुछ समय विदेश में भी रह चुका है।

जांच में सामने आया कि आरोपी प्रांजल दीक्षित कोई साधारण चोर नहीं है। वह केवल राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों को निशाना बनाता था। वह इन ट्रेनों के एसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखता था और जैसे ही यात्री सो जाते थे, वह उनके सिरहाने रखे पर्स और बैग लेकर गायब हो जाता था।

bhopal grp arrests high profile btech engineer train thief
शासकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया।
Advertisment

चोरी के पीछे की वजह

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसे ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की बुरी लत है। इस चक्कर में वह काफी पैसे हार गया था और उस पर भारी कर्ज हो गया था। इसी आर्थिक तंगी से निपटने के लिए उसने चोरी का रास्ता चुना। वह भोपाल के आसपास के स्टेशनों को वारदात के लिए चुनता था ताकि पकड़े जाने का खतरा कम रहे।

200 कैमरों की फुटेज से हुआ खुलासा

20 जनवरी 2026 को आगरा से मुंबई जा रही एक महिला यात्री के साथ हुई चोरी की घटना के बाद जीआरपी पुलिस अलर्ट मोड पर थी। पुलिस की स्पेशल टीम ने भोपाल और आसपास के स्टेशनों के लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कड़ी मशक्कत और रूट मैपिंग के बाद 30 जनवरी को आरोपी को धर दबोचा गया।

7 लाख से ज्यादा के जेवर बरामद 

पुलिस ने आरोपी प्रांजल दीक्षित के पास से सोने के मंगलसूत्र का पेंडल, झुमके, दो सोने की चेन और लेडीज अंगूठियां बरामद की हैं। बरामद किए गए इन आभूषणों की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। आरोपी ने भोपाल जीआरपी क्षेत्र की चार बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

Advertisment

Bhopal GRP, Bhopal News, Train Thief Arrested, BTech Engineer Thief, Bhopal Crime news, Online Gaming Crime, Bhopal Railway Station, Vande Bharat Train Theft case

Vande Bharat Train Theft case bhopal railway online gaming Bhopal Crime News BTech Engineer Thief Train Thief Arrested bhopal news Bhopal GRP High Profile Thief Arrest
Advertisment
चैनल से जुड़ें