Advertisment

भोपाल GMC स्टूडेंट डेथ केस: मोबाइल सुसाइड नोट आया सामने, पढ़ाई के टेंशन का जिक्र, FSL मोबाइल की टाइमिंग जांचेगा

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हुई एमबीबीएस स्टूडेंट की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस का मोबाइल पर सुसाइड नोट मिला है। जिसमें  एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी कलैश ने पढ़ाई के चलते दबाव की बात लिखी है।

author-image
BP Shrivastava
Bhopal MBBS Student Death

Bhopal MBBS Student Death: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हुई एमबीबीएस स्टूडेंट की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस का मोबाइल पर सुसाइड नोट मिला है। जिसमें  एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी कलैश ने पढ़ाई के चलते दबाव की बात लिखी है। हालांकि, पुलिस स्टूडेंट के मोबाइल को एफएसएल  भेज कर उसकी टाइमिंग की जांच करेगी।

Advertisment

को एमबीबीएस स्टूडेंट रोशनी कलैश की मौत का मामला सामने आया था।

पुलिस जांच में मोबाइल से कथित सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है, जिसमें पढ़ाई के बढ़ते दबाव का जिक्र है। नोट में लिखा गया है कि नीट का एग्जाम मेडिकल की पढ़ाई से कम टफ होता है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि मोबाइल को एफएसएल भेजा गया है और सुसाइड नोट की टाइमिंग एवं प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।

रोशनी ने खुद का ही व्हाट्सएप मैसेज भेजा

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मुताबिक, मोबाइल के डिलीट डेटा को रिकवर करने पर रोशनी का एक नोट सामने आया है। जिसमें उसने कथित तौर पर मौत से कुछ घंटे पहले खुद को ही व्हाट्सएप किया था। माता-पिता को संबोधित इस मैसेज में पढ़ाई के दबाव के कारण खुदकुशी जैसा कदम उठाने की बात लिखी बताई जा रही है। पुलिस ने नोट जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: MP बजट सत्र का दूसरा दिन: कांग्रेस विधायक आतिफ बोले- प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक, नसबंदी-वैक्सीनेशन पर करोड़ों खर्च फिर भी हालात बेकाबू, मंत्री विजयवर्गीय ने दिया ये जवाब

Advertisment
Bhopal MBBS Student Death
Advertisment
चैनल से जुड़ें