/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/bhopal-girl-murder-case-revealed-siya-police-hindi-news-2026-02-13-21-20-36.jpg)
Bhopal Girl Murder Case: भोपाल पुलिस ने सिया की हत्या का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पानी के टैंक में एक बक्से में 33 साल की महिला की लाश मिली थी। उसकी पहचान सिया के रूप में हुई थी। सिया को उसके बॉयफ्रेंड समीर ने ही मौत के घाट उतारा था, क्योंकि वो उस पर शादी का दबाव बना रही थी। समीर के भाई और बहन ने सिया की लाश ठिकाने लगाने में मदद की थी।
शादी नहीं करने के लिए 5 लाख रुपये की डिमांड
आरोपी समीर की उम्र 22 साल है। सिया, समीर पर शादी करने का दबाव बना रही थी और शादी नहीं करने के बदले 5 लाख रुपये की मांग कर रही थी। पैसों की डिमांड पूरी नहीं करने पर वो समीर को जेल भिजवाने की धमकी देती थी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/sameer-2026-02-13-22-06-25.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/sameer-ka-bhai-2026-02-13-22-07-13.jpeg)
दोनों पत्नियों से झगड़ा करती थी सिया
सिया, समीर की दोनों पत्नियों से भी झगड़ा करती थी। समीर के 2 बच्चे हैं। सिया से तंग आकर पहली पत्नी अपने घर जबलपुर चली गई थी। 9 फरवरी को सिया ने समीर के साथ भी लड़ाई की थी।
ये खबर भी पढ़ें:महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज कथा करने नहीं आए, तबीयत खराब होने की कही बात, राजस्थान की युवती ने लगाए हैं रेप के आरोप
समीर ने परिवार के साथ मिलकर की सिया की हत्या
सिया की डिमांड से तंग आकर समीर और उसके भाई-बहन ने गला घोंटकर सिया की हत्या कर दी। समीर के भाई और बहन ने बक्से में बंद करके सिया की लाश को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पानी के टैंक में फेंक दिया। इस वारदात में समीर की पहली पत्नी और मां भी शामिल थी। पुलिस ने आरोपी समीर को जबलपुर से अरेस्ट किया।
सिया कर चुकी थी 3 शादी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/siya-2026-02-13-22-08-24.jpg)
पुलिस ने बताया कि सिया उर्फ अशरफी महाराष्ट्र और राजस्थान में 3 अलग-अलग व्यक्तियों से शादी कर चुकी थी। सिया महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us