भोपाल फ्लाइट टाइम टेबल में बदलाव: 26 जनवरी तक दिल्ली की उड़ाने रद्द, जानें क्यों लिया फैसला

Bhopal Flight Time Table 26 January 2026: मध्यप्रदेश में आगामी कुछ दिनों के लिए हवाई सेवाओं में बदलाव किया गया है। इंडिगो और एयर इंडिया ने अपनी कुछ उड़ानों का टाइम टेबल बदल दिया है, जिसके तहत आगामी 26 जनवरी तक के लिए कुछ उड़ाने रद्द रहेगी।

Bhopal Flight Time Table 26 January 2026

Bhopal Flight Time Table 26 January 2026: मध्यप्रदेश में आगामी कुछ दिनों के लिए हवाई सेवाओं में बदलाव किया गया है।

इंडिगो और एयर इंडिया ने अपनी कुछ उड़ानों का टाइम टेबल बदल दिया है, जिसके तहत आगामी 26 जनवरी तक के लिए कुछ उड़ाने रद्द रहेगी। यह बदलाव गणतंत्र दिवस की तैयारियों और हवाई क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लिया है। फिलहाल भोपाल से दिल्ली की दोपहर की उड़ानों को निरस्त कर दिया है।   

प्रभावित फ्लाइट्स और नया शेड्यूल

एयरलाइन्सफ्लाइट नंबररूटसमय (आना/जाना)कब से कब तक बंदप्रभाव
इंडिगो (IndiGo)232 सीटरदिल्ली - भोपाल - दिल्लीदोपहर 1:15 (आगमन) / 1:45 (प्रस्थान)19 से 26 जनवरीपूर्णतः निरस्त
एयर इंडिया (Air India)AI 1723/ 1894दिल्ली - भोपाल - दिल्लीदोपहर 12:05 (आगमन) / 12:35 (प्रस्थान)21 से 26 जनवरीपूर्णतः निरस्त

ये भी पढ़ें: ग्वालियर व्यापार मेला 2026: रोड टैक्स पर आज से 50% की छूट, किन वाहनों की खरीदी पर फायदा, जानें क्या है नियम

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

Bhopal Airport Checking
भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों की चहल-पहल कम हैं।

दिल्ली की उड़ाने रद्द होने के बीच इंडिगो ने ​अतिरिक्त फ्लाइट्स शुरू की की हैं, जो हैदराबाद रूट से होकर गुजरेगी।

अतिरिक्त फ्लाइट: इंडिगो (6E 7594/7595)
टाइम: सुबह 8.40 (हैदराबाद से भोपाल) सुबह 9.10 बजे (भोपाल से हैदराबाद)
अवधि: 19 जनवरी से 26 जनवरी तक
फायदा: यात्रियों को प्रतिदिन 78 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।

हवाई सेवा में रोजाना की 396 सीटें कम

21 से 26 जनवरी के बीच दिल्ली रूट पर रोजाना 396 सीटों की कमी रहेगी। दिल्ली के हवाई क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल और सुरक्षा प्रतिबंधों की वजह से यह अस्थायी बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें: कर्नल सोफिया कुरैशी-मंत्री विजय शाह कंट्रोवर्सी: SC ने माफी ठुकराई, कहा- बहुत देर हो चुकी, मुकदमा चलाने पर 15 दिन में फैसला लें प्रदेश सरकार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article