Advertisment

Bhopal Crime News: पति ने मोबाइल चलाने से रोका तो दूसरी मंजिल से कूद कर पत्नि ने दी जान, बच्चों ने  पुलिस को बताई ये बात

भोपाल के कजलीखेड़ा थाना इलाके एक युवती के मामूली बात पर सुसाइड का मामला सामने आया है। यहां की देव ग्रीन सिटी कॉलोनी में पति से रात में झगड़ने के बाद पत्नी ने डुप्लेक्स की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी।

author-image
BP Shrivastava
Breaking News

Bhopal Crime News: भोपाल के कजलीखेड़ा थाना इलाके एक युवती के मामूली बात पर सुसाइड का मामला सामने आया है। यहां की देव ग्रीन सिटी कॉलोनी में पति से रात में झगड़ने के बाद पत्नी ने डुप्लेक्स की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। सोमवार, 2 मार्च की सुबह परिजन ने बॉडी देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। 

Advertisment

पड़ोसियों ने दी पति को सूचना

पति ने पुलिस को बताया कि रविवार की देर रात उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसके कुछ ही देर बाद पत्नी ने मोबाइल चलाने के लिए मांगा, लेकिन पति ने उसे मोबाइल नहीं दिया और सोने चला गया। सोमवार, 2 मार्च की सुबह पत्नी की खून से लथ-पथ लाश जमीन पर पड़े होने की सूचना पड़ोसियों से मिली। उसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस ने बताया पूरी कहानी

टीआई पल्लवी पांडे ने बताया कि 33 वर्षीय सोनम पति जितेंद्र प्रजापति, देव ग्रीन सिटी कॉलोनी में रहती थी। पति उस पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद होते थे। एक महीने पहले पति ने पत्नी के मोबाइल फोन को तोड़ दिया था। वह पत्नी को किसी से भी बात करने से मना करता था। मोबाइल को लेकर ही रविवार की रात को पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।

इसके बाद पत्नी कब घर से निकली और छत से छलांग लगा दी। इसकी जानकारी उसे नहीं लगी है। सुबह किसी ने पत्नी के शव को देखा और जितेंद्र को सूचना दी।

Advertisment

हत्या के एंगल पर भी जांच

 पुलिस घटना के बाद हत्या के एंगल सहित कई एंगल से जांच कर रही है। महिला के बच्चों से भी पुलिस ने बात की है। लेकिन बच्चों ने पिता पर किसी प्रकार के आरोप नहीं लगाए हैं। बच्चों ने भी बताया कि मां अंजान लोगों से कॉल पर बात करती थीं। इसी के चलते मां और पिता में विवाद होते थे।

ये भी पढ़ें:  मुरैना के जौरा थाना प्रभारी सस्पेंड: हिस्ट्रीशीटर्स के कंधों पर बैठें TI का जन्मदिन मनाते Video Viral, CM मोहन यादव का एक्शन

Bhopal Crime News
Advertisment
चैनल से जुड़ें