भोपाल में धर्मांतरण गैंग का खुलासा: दो बहनें गरीब लड़कियों को करती थीं टारगेट, हाई प्रोफाइल पार्टीज में अमीरजादों के पास छोड़ती थीं

बाग सेवनिया पुलिस ने गैंग की दो बहनों अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य तीन आरोपी बिलाल, चानू और यासिर अब भी फरार चल रहे हैं।

Bhopal Conversion Gang

Bhopal Religious Conversion Gang Police Action: भोपाल में धर्मांतरण कराने वाली एक गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है।

बाग सेवनिया पुलिस ने गैंग की दो बहनों अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य तीन आरोपी बिलाल, चानू और यासिर अब भी फरार चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में अमरीन और आफरीन ने बताया कि वे गरीब घरों की लड़कियों को टारगेट करती थीं। पहले उन्हें मदद के बहाने अपने घर बुलाती थीं और घरेलू काम के बदले में अच्छा मेहनताना देती थीं।

हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल दिखाकर करती थीं प्रभावित

धर्मांतरण गैंग की अमरीन और आफरीन ने पूछताछ में पुलिस को यह भी बताया कि जब लड़कियां उनकी हाई प्रोफाइल लाइफ देखकर प्रभावित होती थी, तब उन्हें भी हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल का सपना दिखाती और बड़ी पार्टीज में ले जाकर रईसजादों के पास छोड़ देती थीं।

Bhopal Conversion Gang

ऐसे सामने आया रेप और धर्मांतरण का पूरा मामला

भोपाल और छत्तीसगढ़ की दो युवतियां रविवार रात को बाग सेवनिया थाना पहुंची थीं। जहां दोनों युवतियों ने दो अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने अमरीन, आफरीन और चंदन यादव पर नशिले पदार्थ देकर रेप और धर्मांतरण का आरोप लगाया। इनमें एक 21 तो दूसरी 32 साल की युवती हैं। दोनों की इंस्टाग्राम चैट के जरिए पहचान हुई थी।

खबर अपडेट की जा रही है

ये भी पढ़ें:भोपाल में छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन से रेप: बोली-धर्म बदलने का बनाया दबाव, चारों आरोपी छोटे कपड़े पहनाकर पब ले जाते थे, FIR

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article