Advertisment

भोपाल कमिश्नर-कलेक्ट्रेट की नई बिल्डिंग बनेगी: 15 विभागों को खाली करने होंगे ऑफिस, संभागायुक्त ने शिफ्टिंग की टाइम लिमिट तय करने को कहा

भोपाल में कमिश्नर-कलेक्ट्रेट की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। 15 विभागों को अपने ऑफिस खाली करने होंगे। शिफ्टिंग के लिए जल्द टाइम लिमिट तय की जाएगी।

author-image
Rahul Garhwal
Bhopal Commissioner Collectorate New Building 15 departments Shifting Time Limit meeting hindi news

Bhopal Commissioner Collectorate New Building: राजधानी भोपाल में कमिश्नर और कलेक्ट्रेट की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। IG पुलिस, नजूल अधिकारी बैरागढ़ और भोपाल शहर के लिए भी नए भवन बनाए जाएंगे। जल्द ही विभाग शिफ्टिंग की टाइम लिमिट तय करेंगे।

Advertisment

15 विभागों को खाली करने होंगे दफ्तर

11 फरवरी, बुधवार को संभागायुक्त संजीव सिंह ने मीटिंग में कहा कि विभाग शिफ्टिंग के लिए टाइम लिमिट तय करें। 15 विभागों को अपने दफ्तर खाली करने होंगे।

सभी विभाग जरूरी जगह का निर्धारण करें

संभागायुक्त संजीव सिंह ने मीटिंग में पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत आयुक्त एवं कलेक्टर कार्यालय भवन निर्माण की रूपरेखा तय करते हुए संबंधित विभागों के लिए स्पष्ट टाइम लीमिट तय की। सभी विभाग अपने-अपने अमले की गणना करके जरूरी स्थान का निर्धारण शीघ्र करें। इसके लिए एक जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति हो, जो निर्माण एजेंसी के साथ कॉर्डिनेट कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें: इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट साइट पर इंजीनियर को JCB का पंजा मारा: ड्राइवर ने रौंदने की कोशिश की, लेकिन बचकर निकला, वीडियो वायरल

Advertisment

इन कार्यालयों के लिए बनेंगे नए भवन

कमिश्नर संजीव सिंह ने बताया कि योजना में कलेक्टर कार्यालय भवन के सामने सरकारी कार्यालयों की जगह पर नवीन आयुक्त कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय भोपाल, आईजी पुलिस कार्यालय, नजूल अधिकारी बैरागढ़ और भोपाल शहर के अन्य कार्यालय भवनों का निर्माण प्रस्तावित है। पहले चरण में 15 विभागों को अपने वर्तमान कार्यालय खाली करने होंगे ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू किया जा सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:महेंद्र लोधी सुसाइड केस: दमोह कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा गांव, अस्थियां लेकर पहुंचा था परिवार, मारपीट करने वाली नर्स और TI पर कार्रवाई की मांग

कोई नया कार्यालय शामिल नहीं होगा

कमिश्नर संजीव सिंह ने कहा कि सभी विभाग अपने मुख्यालय स्तर पर शिफ्टिंग की जानकारी उपलब्ध कराएं। इससे शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेजी से की जा सके। कमिश्नर सिंह ने साफ किया कि किसी भी नये कार्यालय को शामिल नहीं किया जाएगा और न ही कोई वर्तमान कार्यालय योजना से बाहर रहेगा। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय से जुड़े विभागों की लिस्ट तैयार करके कलेक्टर से समन्वय बनाने के निर्देश दिए।

Advertisment
Bhopal Commissioner Collectorate New Building
Advertisment
चैनल से जुड़ें