/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/bhopal-chamber-of-commerce-elections-2026-02-02-20-58-46.jpg)
Bhopal Chamber Of Commerce Elections: राजधानी के व्यापारिक संगठन 'भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज' (BCCI) के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। मैराथन मतगणना के बाद गोविंद गोयल ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने तेजकुल पाली को 193 वोटों से हरा दिया हैं।
रविवार को मतदान खत्म होने के बाद सोमवार, 2 फरवरी 2026 को मतगणना का दौर शुरू हुआ, जो शाम करीब 7.30 बजे तक चला। उन्नति पैनल से गोविंद गोयल को कुल 1 हजार 85 वोट मिले। जबकि प्रगतिशील पैनल से तेजकुल सिंह पाल को 892 वोट मिले। इस तरह 193 वोटों के अंतर से गोविंद गोयल विजय रहे।
पहली प्राथमिकता व्यापारिक राह की बाधा दूर करना
विजय घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल ने अपनी यह जीत भोपाल के सभी व्यापारी वर्ग को समर्पित की। उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता व्यापारिक राह में आने वाली हर बाधा को दूर करना है, ताकि यहां का व्यापारी निर्भीक और सुगम होकर अपना काम कर सके।
व्यापारियों की समस्या सुलझाने तैयार करेंगे रोडमैप
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा कि जब भोपाल का व्यापारी उन्नति करेगा, तभी हमारे चैंबर का नाम पूरे देश को गौरवान्वित करेगा। जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी के साथ मिलकर भोपाल को एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए रोडमैप तैयार करेंगे।
2 हजार 230 में से 2 हजार मतदाताओं ने की वोटिंग
पर्यवेक्षक व अधिवक्ता डॉ. पीसी कोठारी और सीए वैभव जैन के मुताबिक, बीसीसीआई चुनाव (BCCI Election) में 60 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हैं। मतगणना में केवल अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि चुनावी मैदान में उतरे सभी 60 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी स्पष्ट हो जाएगा। रविवार को बीसीसीआई चुनाव में कुल 2230 मतदाताओं में से करीब 2 हजार वोट डाले गए।
पिछली बार तेजकुलपाल चुने गए थे BCCI अध्यक्ष
तीन साल पहले जनवरी 2022 में भोपाल चैंबर्स आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव हुए थे, जिसमें प्रगतिशील पैनल के प्रमुख तेजकुलपाल सिंह पाली अध्यक्ष चुने गए थे। तेजकुलपाल सिंह पाली ने सद्भावना पैनल के आलोक पंचरत्न को हराया था। प्रगतिशील पैनल से सुनील जैन और आकाश गोयल उपाध्यक्ष निर्वाचित किए गए थे।
पिछली बार छह साल में कराया गया था एक चुनाव
पिछली बार के बीसीसीआई के चुनाव करीब छह साल बाद कराए गए थे। वैसे बीसीसीआई के चुनाव हर तीन साल में कराने का प्रावधान है। 10 जनवरी 2026 को तीन साल का पिछला कार्यकाल पूरा हुआ। इस बार पहले जैसी स्थिति नहीं बनी है, तीसरे साल के आखिरी में चुनाव कराए गए।
साल 2021 के स्थगित दो चुनाव 2022 में कराया गया
साल 2021 में बीसीसीआई का चुनाव विवादों से घिरा रहा था। ऐसे में करीब छह महीने के अंदर ही दो बार चुनाव स्थगित कराने पड़े थे। विवादों के चलते मामला पुलिस थाना तक भी पहुंचा था। जहां दोनों पक्षों के खिलाफ थाना में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, मामला बाद में सुलझ गया था।
पिछली बार 1500 मतदाताओं ने चुनी थीं कार्यकारिणी
1500 से अधिक मतदाताओं ने अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक महासचिव, दो सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त कोषाध्यक्ष व 15 कार्यकारी सदस्यों को चुना था। जिसमें बीजेपी और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने पर्दे के पीछे काम किया था। इस बार भी दोनों पैनलों के पीछे दोनों राजनीतिक दलों का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us