/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/bhopal-bjp-executive-committee-new-team-list-hold-2026-02-11-00-46-04.jpg)
Bhopal BJP Executive Committee New Team List Hold: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नई नगर कार्यकारिणी का गठन होते ही पार्टी के भीतर हंगामा मच गया। मंगलवार को जारी हुई 37 पदाधिकारियों की सूची कुछ ही घंटों में विवादों घिर गई। संगठन के अंदर उपजे भारी विरोध और विवादित नेताओं को जगह मिलने की शिकायतों के बाद प्रदेश नेतृत्व को कार्यकारिणी होल्ड करना पड़ा। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति को सोशल मीडिया से आधिकारिक सूची तक हटानी पड़ी।
क्यों वापस लेनी पड़ी लिस्ट?
भोपाल में बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए जिला अध्यक्ष रविंद्र यती ने मंगलवार को अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान किया था। जिसको लेकर मंगलवार को लिस्ट जारी की गई थी, इस टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 7 मंत्रियों समेत कुल 37 लोगों को जगह दी गई थी। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद यह लिस्ट सार्वजनिक हुई, जिसके बाद पार्टी नेताओं में असंतोष देखने को मिला।
आरोप है कि कार्यकारिणी में उन लोगों को जगह दी गई है जिन्होंने कभी पार्टी अनुशासन की धज्जियां उड़ाई थीं। विरोध इतना तेज था कि पार्टी के आलाकमान को हस्तक्षेप करना पड़ा और फिलहाल पूरी कार्यकारिणी को 'होल्ड' पर डाल दिया गया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/bhopal-bjp-new-team-2026-02-10-19-44-20.jpg)
तोड़फोड़ करने वाले को जिम्मेदारी देने पर नाराजगी
विरोध की सबसे मुख्य वजह सचिन दास 'बब्बा' को जिला महामंत्री बनाया जाना रहा। स्थानीय नेताओं ने शिकायत की कि सचिन दास वही व्यक्ति हैं जो 2013 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र नाथ सिंह के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, उन पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड़ करने के भी गंभीर आरोप हैं। ऐसे दागी चेहरे को महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद देने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।
पार्षदों का 'क्लब' बनी कार्यकारिणी
पार्टी के भीतर दूसरा बड़ा आरोप यह लगा कि जिला कार्यकारिणी को कार्यकर्ताओं के बजाय 'पार्षदों का क्लब' बना दिया गया है। लिस्ट में अशोक वाणी (वार्ड 70), सुषमा बावीसा (वार्ड 50) और मनोज राठौर (वार्ड 13) जैसे पार्षदों के साथ-साथ पार्षद प्रतिनिधियों को भी पदाधिकारी बनाया गया। इससे उन कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया जो लंबे समय से संगठन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। भोपाल बीजेपी की नई टीम में पांच पार्षदों को पदाधिकारी बनाया गया था।
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/10/whatsapp-image-2026-02-10-at-222746_1770744972-237763.jpeg)
सोशल मीडिया से हटाई गई लिस्ट
विवाद बढ़ता देख बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष रविंद्र यती और मध्यप्रदेश बीजेपी के ऑफिशियल सोशल मीडिया से कार्यकारिणी की सूची वाली पोस्ट डिलीट कर दी गई। जिला अध्यक्ष रविंद्र यती ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सूची को महाशिवरात्रि तक के लिए होल्ड कर दिया गया है। अब शिवरात्रि के बाद ही साफ होगा कि विवादित चेहरों की छुट्टी होगी या यही टीम बरकरार रहेगी।
प्रमुख नियुक्तियां और विभाग
सूची के अनुसार, टीम में डॉ. योगेंद्र मुखरैया को कार्यालय मंत्री की कमान सौंपी गई है, वहीं, डिजिटल दौर में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के लिए विश्व विजय सिंह को आईटी प्रभारी (IT Head) नियुक्त किया गया है। राघवेंद्र तिवारी को कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है। टीम में 8 उपाध्यक्षों, 3 महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
Bhopal BJP New Team, MP BJP News, Hemant Khandelwal, Ravindra Yati, Bhopal BJP Executive Committee, Bhopal BJP List 2026
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us