Advertisment

बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट अलूमिनी मीट 2025: BGI में उमड़ा यादों का सैलाब, देश-विदेश से जुटे 400 पूर्व छात्र, देखें तस्वीरें

भोपाल के बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बीजीआई कनेक्ट अलूमिनी मीट 2025 का आयोजन किया गया। इसमें इंजीनियरिंग, एमबीए और फार्मेसी के 400 पूर्व छात्रों ने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं और अनुभव साझा किए।

author-image
Vikram Jain
bansal group bgi connect alumni meet 2025 bhopal event hindi news zvj

बंसल समूह के आनंद नगर परिसर में 'बीजीआई कनेक्ट 2025' अलूमिनी मीट का आयोजन।

Bansal Group Alumni Meet 2025: भोपाल के आनंद नगर (कोकता) स्थित प्रतिष्ठित बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बीजीआई कनेक्ट अलूमिनी मीट 2025 का आयोजन किया गया।

Advertisment

इस कार्यक्रम में बी.जी.आई. के इंजीनियरिंग, MCA, MBA और फार्मेसी संकायों के पूर्व छात्रों ने शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य पुराने छात्रों को उनके संस्थान से फिर से जोड़ना और उनके अनुभवों को वर्तमान छात्रों के साथ साझा करना था। साथ ही पूर्व छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों, खेलों और सेल्फी पॉइंट का आनंद लिया।

डायरेक्टर पार्थ बंसल ने किया शुभारंभ

डायरेक्टर पार्थ बंसल ने माँ सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस भव्य समारोह में लगभग 400 पूर्व छात्र देश के विभिन्न हिस्सों से शामिल होने पहुंचे। इस मिलन समारोह में वर्ष 2004 बैच के पूर्व छात्र और वर्तमान में गवर्नमेंट डिफेंस जॉइंट डायरेक्टर रमन कोहली विशेष रूप से शामिल हुए। कोहली ने 'ऑपरेशन सिन्दूर' के दौरान अपनी सेवाओं के रोमांचक और चुनौतीपूर्ण अनुभव साझा किए। उनकी गौरवगाथा सुनकर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

bhopal bansal group bgi connect alumni meet 2025 1
बचपन की यादें ताजा! चम्मच-नींबू दौड़ में भाग लेते पूर्व छात्र; जीत की कोशिश और हंसी-ठिठोली के बीच जीवंत हुए कॉलेज के दिन।
Advertisment
Bansal Group Alumni Meet 2
लय और ताल का अद्भुत संगम! BGI की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से अलूमिनी मीट की शाम को यादगार बना दिया।
Bansal Group Alumni Meet 3
सांस्कृतिक रंगों में रंगा बीजीआई परिसर: छात्राओं की शानदार नृत्य प्रस्तुति ने बांधा समां।
Bansal Group Alumni Meet
यह आयोजन BGI के आनंद नगर (कोकता) स्थित इंजीनियरिंग संस्थान, भोपाल में किया गया।
Advertisment
Bansal Group bhopal
BGI के प्रतिभाशाली छात्रों ने गिटार की धुनों और अपनी आवाज से अलूमिनी मीट में मौजूद सभी का दिल जीत लिया।
Bansal Group Alumni Meet 5
दोस्ती के वही पुराने दिन: सेल्फी पॉइंट पर साथियों के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी यादें संजोते पूर्व छात्र।
Bansal Group Alumni Meet 2025 Bansal
अलूमिनी मीट के बहाने दोस्तों ने फिर से साझा किए अपने दिल के हाल और सुनहरी यादें।
Advertisment
Bansal Group BGI Connect 2025 bhopal
अलूमिनी मीट 2025 के दौरान खास मेहमानों और पूर्व छात्रों का भव्य समूह चित्र।

ansal Group Alumni Meet 2025, Bansal Group bhopal, Bansal news bhopal, bhopal news

bansal news bhopal bhopal news bansal group bhopal Bansal Group Alumni Meet 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें