/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/agniveer-bharti-rules-2026-age-limit-increased-unmarried-criteria-army-news-zvj-2026-02-14-11-18-47.jpg)
अग्निवीर भर्ती के नए नियम, सेना ने आयु सीमा बढ़ाकर 22 वर्ष की।
Agniveer Bharti New Rules: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अग्निवीर योजना के 4 साल पूरे होने पर सेना ने भर्ती नियमों में व्यापक बदलाव किए हैं। सबसे बड़ी राहत आयु सीमा में दी गई है, जिसे अब 17.5 से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दिया गया है। इसके साथ ही तकनीकी योग्यता और वैवाहिक स्थिति को लेकर भी नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। 13 फरवरी 2026 से इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
अग्निवीर भर्ती में बड़े बदलाव
भारतीय सेना ने भविष्य के अग्निवीरों के लिए भर्ती की शर्तों को और अधिक व्यवहारिक और स्पष्ट बना दिया है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल पंकज कुमार के अनुसार, इन बदलावों का उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य युवाओं को देश सेवा का मौका देना है।
आयु सीमा में 1 साल की छूट
सेना ने अब अधिकतम आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दिया है। नए नियमों के अनुसार, 17.5 वर्ष से लेकर 22 वर्ष तक के युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनका जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ है।
अग्निवीर टेक्निकल: केमिस्ट्री की बाध्यता खत्म
तकनीकी विंग (Technical Branch) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता में ढील दी गई है। अब 12वीं में फिजिक्स, मैथ्स और अंग्रेजी में 50% अंक होना अनिवार्य है। पहले केमिस्ट्री विषय की भी बाध्यता थी, जिसे अब हटा दिया गया है। वहीं, ट्रेड्समैन पदों के लिए 8वीं और 10वीं पास युवा भी आवेदन के पात्र होंगे।
विवाह और अनुशासन की कड़ी शर्तें
अग्निवीर भर्ती के लिए सेना ने अनुशासन के नियमों को और सख्त कर दिया है। उम्मीदवारों का अविवाहित (Unmarried) होना अनिवार्य है। आवेदन फॉर्म में यह स्पष्ट है कि उम्मीदवार न केवल भर्ती के समय कुंवारा हो, बल्कि पूरी ट्रेनिंग के दौरान भी शादी नहीं कर सकता। यदि कोई उम्मीदवार अपनी शादी की बात छिपाता है या नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे तत्काल सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।
परीक्षा और फिजिकल का शेड्यूल
भर्ती की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में 1 जून 2026 से ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CEE) शुरू होने की संभावना है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण (Physical Test) अगस्त-सितंबर 2026 के बीच आयोजित किया जा सकता है।
Tags : एमपी अग्निवीर भर्ती | आर्मी अग्निवीर भर्ती | agniveer bharti rules 2026 | agniveer bharti age limit increased | indian army news | bhopal news
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us