भोपाल के गांधी भवन में जैविक उत्सव: 3 दिवसीय उत्सव 23 दिसंबर से, जैविक मोटा अनाज, बीज और देशी व्यंजन होंगे उपलब्ध

भोपाल के गांधी भवन में 3 दिन तक राष्ट्रीय गांधी जैविक उत्सव आयोजित होगा। इसमें मोटे अनाज, पारंपरिक देशज व्यंजन, हस्तशिल्प और जैविक उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

Bhopal Jaivik Utsav Gandhi Bhawan Coarse grains seeds local cuisine hindi news

Bhopal Jaivik Utsav Gandhi Bhawan: मध्यभारत में गांधी विचार और दर्शन के सबसे बड़े केंद्र गांधी भवन भोपाल में मंगलवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय गांधी जैविक उत्सव आयोजित किया जा रहा है। भारत में यह पहली बार है, जब जैविक उत्सव के प्रतिभागियों को निशुल्क स्टॉल, आवास और भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

कृषि विशेषज्ञ, किसान और स्वयंसेवी संगठन शामिल होंगे

जैविक उत्सव में लगभग आधा दर्जन राज्यों से कृषि विशेषज्ञ, किसान और स्वयंसेवी संगठन भाग लेंगे। इसमें पद्मश्री बाबूलाल दहिया, पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त और जैविक खेती में नवाचार कर रहे आर.के. पालीवाल, राष्ट्रीय नीति आयोग की सदस्य और जैविक उत्पादों से आदिवासी महिलाओं को जोड़ रही उपमा दीवान और गांधी स्मारक निधि छतरपुर में जैविक खेती संचालिका दमयन्ती पाणी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगी।

gandhi bhawan bhopal
गांधी भवन, भोपाल

गांधी भवन के सचिव दयाराम नामदेव ने क्या कहा

गांधी भवन के सचिव दयाराम नामदेव ने बताया कि तीन दिवसीय उत्सव में जैविक उत्पाद मोटे अनाज, पारंपरिक देशज व्यंजन, हस्तशिल्प और जैविक उत्पादों से संबंधित स्वयंसेवी संस्थाओं और विकास संवाद का साहित्य और बीज के स्टॉल उपलब्ध रहेंगे।

Millets
जैविक उत्सव में मिलेगा मोटा अनाज

ये खबर भी पढ़ें:गुना कलेक्टर ने की प्रसूता की आर्थिक मदद: चलती बस में हुआ था बच्चे का जन्म, ड्राइवर-कंडक्टर ने ऐंठे थे 2500 रुपये, बंसल न्यूज ने उठाई आवाज

बीते दिनों की बीती यादें का होगा लोकार्पण

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गांधी स्मारक निधि के राष्ट्रीय सचिव और गांधी भवन भोपाल के अध्यक्ष संजय सिंह, देश के वरिष्ठ पत्रकार और कोषाध्यक्ष राजेश बादल शामिल होंगे। समारोह के आखिरी दिन गांधी भवन के सचिव दयाराम नामदेव की पुस्तक "बीते दिनों की बीती यादें" का लोकार्पण पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article