MP Liquor Smuggling Exposed: पुलिस ने पकड़ी 1.50 करोड़ की अवैध शराब, भोपाल से गुजरात भेजी जा रहीं थी रायल चैलेंज की 1200 पेटी

भोपाल पुलिस ने खजुरी इलाके में ट्रक से डेढ़ करोड़ की अवैध शराब पकड़ी। बारह सौ पेटी जब्त, ड्राइवर हिरासत में, खेप गुजरात भेजी जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें...

bhopal illegal liquor

रिपोर्ट- सनी मालवीय

MP Liquor Smuggling Exposed: भोपाल पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी है। खजुरी थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार (26-27 नवंबर) दरमियानी देर रात साढ़े तीन बजे एक ट्रक से डेढ़ करोड़ रुपए की अवैध शराब बरामद की गई। ट्रक में प्लास्टिक दाना लिखकर शराब की बड़ी खेप को कानून से बचाने की कोशिश की जा रही थी।

bhopal illegal liquor (1)
ट्रक से डेढ़ करोड़ रुपए की अवैध शराब बरामद की गई।

ये भी पढ़ें- MP Weather Update: प्रदेश के कई शहरों में पारा दस डिग्री से नीचे, दो दिन बाद सर्दी और तेज होगी, जानें मौसम का हाल

नाकाबंदी के बाद ट्रक रोका, ड्राइवर हिरासत में

पुलिस के अनुसार ट्रक ड्राइवर ने शुरुआत में वाहन रोकने के बजाय चमका देकर भागने की कोशिश की, लेकिन नाकाबंदी के बाद टीम ने वाहन को पकड़ लिया। जांच में पाया गया कि ट्रक में बारह सौ पेटी शराब छिपाई गई थी। ड्राइवर से मिले दस्तावेजों की जांच में वे फर्जी निकले। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि यह पूरी खेप भोपाल से गुजरात भेजी जा रही थी।

ये भी पढ़ें- MP IAS Santosh Verma Controversy: IAS संतोष वर्मा को शो-कॉज नोटिस जारी, 7 दिन में देना होगा जवाब वरना होगी एकतरफा कार्रवाई

मामला आबकारी विभाग को सौंपा गया

खजुरी थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब को सुरक्षित जब्त कर लिया गया है और पूरी जानकारी आबकारी विभाग को भेज दी गई है। विभाग अब मामले की आगे की जांच करेगा।

ये भी पढ़ें- MP Police: पुलिस अधिकारी जनता से हमेशा विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार करें, प्रशिक्षु IPS अफसरों से बोले DGP मकवाना

ये भी पढ़ें- MP IAS Santosh Verma Controversy: अजाक्स प्रांताध्यक्ष का विवादित बयान... 'ऐसा नहीं होता, यदि सरकार बिगड़े बोलों पर समय से एक्शन लेती'

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article