Bhopal IAS Fake Account: आईएस संस्कृति जैन के फर्जी अकाउंट से ठगी की कोशिश, जानें WhatsApp हैकिंग से कैसे बचें?

Bhopal IAS Fake Account: भोपाल में सीनियर IAS संस्कृति जैन के फर्जी अकाउंट से ठगी का प्रयास हुआ है। संस्कृति जैन भोपाल नगर निगम की कमिश्नर हैं। उनके फर्जी अकाउंट से निगम के ही एक सहायक यंत्री (एई) को रुपए को लेकर 3 मैसेज किए गए।

ias

Bhopal IAS Fake Account: भोपाल में सीनियर IAS संस्कृति जैन के फर्जी अकाउंट से ठगी का प्रयास हुआ है। संस्कृति जैन भोपाल नगर निगम की कमिश्नर हैं। उनके फर्जी अकाउंट से निगम के ही एक सहायक यंत्री (एई) को रुपए को लेकर 3 मैसेज किए गए। पिछले 4 महीने में दूसरी बार संस्कृति जैन के नाम से फर्जी अकाउंट बना है। 

IAS संस्कृति जैन का बना फर्जी अकाउंट 

इससे पहले 7 नवंबर 2025 को भी कमिश्नर जैन के नाम पर ठगने की कोशिश का मामला सामने आया था। तब उनका सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर रुपए मांगने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद कमिश्नर ने लोगों को भी अलर्ट किया है। अब फिर से ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है।

इस तरह से निगम कमिश्नर की फोटो लगाकर मैसेज किए गए।

बता दें कि सोशल मीडिया पर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के फर्जी एकाउंट से सहायक यंत्री विजय गोयल को मैसेज भेजे गए। अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर-$84 56 8481763 पर निगम कमिश्नर की फोटो लगाकर फर्जी एकाउंट बनाया और सहायक यंत्री गोयल को 3 मैसेज किए। मैसेज देखकर गोयल को शक हुआ। उन्होंने तत्काल उक्त फर्जी एकाउंट को ब्लॉक करते हुए कमिश्नर जैन को जानकारी दी।

संस्कृति जैन ने तुरंत लिया एक्शन

संस्कृति जैन ने इस घटना को तत्काल संज्ञान लेते हुए लोगों को अलर्ट किया है। जैन ने पुनः एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि यदि कोई मेरे नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर और मेरी फोटोयुक्त डीपी लगाकर पैसे की मांग करता है तो उसे इग्नोर करें। इस बारे में तत्काल मुझे अवगत भी कराएं।

WhatsApp ठगी से ऐसे बचें

आज के समय में WhatsApp ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ज्यादातर आरोपी ऐसे लोगों का WhatsApp अकाउंट हैक करते हैं, जिनसे वो बड़ी ठगी कर सकें। जैसे आजकल आईएस अफसरों के अकाउंट बहुत हैक हो रहे हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि अपने WhatsApp अकाउंट को हैक होने से कैसे बचाया जा सकता है।

1. WhatsApp अकाउंट को सुरक्षित रखने का सबसे मजबूत तरीका है टू-स्टेप वेरिफिकेशन. इसमें पहले आपके मोबाइल नंबर पर OTP आता है और इसके बाद एक अलग 6 अंकों का PIN सेट करना होता है. ध्यान रखें कि यह PIN किसी भी अन्य अकाउंट या आसान पासवर्ड से जुड़ा न हो. इसे आप WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी या अकाउंट ऑप्शन से एक्टिव कर सकते हैं. यह फीचर हैकर्स के लिए आपके अकाउंट तक पहुंच बनाना काफी मुश्किल कर देता है।

2. WhatsApp पर लास्ट सीन, ऑनलाइन स्टेटस और प्रोफाइल फोटो जैसी जानकारियां अक्सर ठगों के लिए शुरुआती हथियार बन जाती हैं. अनजान लोग इन डिटेल्स का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं या आपको टारगेट कर सकते हैं. बेहतर होगा कि इन सभी ऑप्शन्स को सिर्फ कॉन्टैक्ट्स या जरूरत के मुताबिक सीमित कर दें. इससे कोई भी अनजान व्यक्ति आपकी जानकारी देखकर आपको ट्रैक या स्कैम नहीं कर पाएगा।

3. WhatsApp ग्रुप्स आज हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं, चाहे वह परिवार हो, ऑफिस या दोस्तों का सर्कल. लेकिन अगर हर कोई आपको किसी भी ग्रुप में जोड़ सकता है तो यह खतरे की घंटी हो सकती है. स्कैमर्स इसी रास्ते से फर्जी मैसेज और लिंक भेजते हैं. सेटिंग्स में जाकर यह तय करें कि कौन आपको ग्रुप में ऐड कर सकता है ताकि बिना आपकी अनुमति कोई भी आपको अनचाहे ग्रुप्स में न डाल सके।

4. अगर कोई आपके फोन तक पहुंच भी जाए, तो ऐप लॉक उसे WhatsApp खोलने से रोक सकता है. इसके लिए आप फोन में मौजूद फिंगरप्रिंट लॉक या फेस आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फीचर को ऑन करने के बाद हर बार WhatsApp खोलने पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी होगा जिससे आपका अकाउंट पहली ही सीढ़ी पर सुरक्षित हो जाता है।

5. WhatsApp पर स्पायवेयर और मालवेयर का खतरा हमेशा बना रहता है. इसलिए जरूरी है कि आप ऐप को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर रखें. केवल Play Store या App Store से ही WhatsApp डाउनलोड करें और किसी भी मॉडिफाइड या थर्ड-पार्टी ऐप से दूर रहें. इसके अलावा, अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स, मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि यही हैकिंग की सबसे आम शुरुआत होती है।

6. WhatsApp को सुरक्षित रखने के लिए सिर्फ फीचर्स नहीं, बल्कि आपकी समझदारी भी जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी और सही सेटिंग्स अपनाकर आप Ghost Pairing जैसे खतरनाक हैक्स से अपने अकाउंट और अपनी मेहनत की कमाई दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:भोपाल GMC स्टूडेंट डेथ केस: मोबाइल सुसाइड नोट आया सामने, पढ़ाई के टेंशन का जिक्र, FSL मोबाइल की टाइमिंग जांचेगा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article