Bhopal News: चोरी का हाई-टेक तरीका, गूगल मैप में लोकेशन पिन कर देता था वारदात को अंजाम, हरियाणा-महाराष्ट्र में भी कर चुका चोरी, इंदौर से गिरफ्तार

Bhopal High-Tech Theft: भोपाल के आयोध्यानगर थाना पुलिस ने एक ऐसी चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है, जिसमें आरोपी घरों की रेकी करने के बाद उनकी लोकेशन गूगल मैप पर पिन करके रख लेता था। इसके बाद रात होते ही सुनसान घरों में घुस कर हाथ साफ कर देता था।

Bhopal Hightech Robbery 2

Bhopal High-Tech Theft: भोपाल के आयोध्यानगर थाना पुलिस ने एक ऐसी चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है, जिसमें आरोपी घरों की रेकी करने के बाद उनकी लोकेशन गूगल मैप पर पिन करके रख लेता था। इसके बाद रात होते ही सुनसान घरों में घुस कर हाथ साफ कर देता था।

कौन है आरोपी 

पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन विजय उर्फ बन्टी उर्फ कौशल (46) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जब्त की गई है। पूछताछ में उसने कई राज्यों में चोरी करने की बात भी आरोपी ने कबूली है।

मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी वारदातें

Bhopal Hightech Robbery

आरोपी ने बताया कि उसने मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र में दर्जनों चोरियां की हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि वह दिन में उन घरों की रेकी करता था जिन पर ताले लगे होते थे। इसके बाद वह उन घरों की लोकेशन गूगल मैप में सेव कर लेता था और रात के समय चोरी को अंजाम देता था।

अपराधी कई बार जा चुका जेल

पुलिस के अनुसार विजय पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उसका तरीका था. घर के बाहर लगे ताले देखकर अनुमान लगाना कि अंदर कोई है या नहीं, और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देना। पुलिस अब आरोपी से अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।

ऐसे करता था चोरी 

  • आरोपी दिन में सुनसान और ताला लगे मकानों की रैकी करता था।
  • फिर Google Map में लोकेशन पिन करके रात में चोरी को अंजाम देता था।
  • आरोपी हरियाणा का मूल निवासी है और हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश में कई चोरी की वारदातें कर चुका है।
  • बचपन से चोरी में लिप्त, आरोपी के खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी को 

Bhopal Hightech Robbery CCTV Futage

  • 2025 में मीनाल रेसिडेंसी क्षेत्र में हुई 6 नकबजनी की वारदातों को सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने:
  • घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। 
  • तकनीकी विश्लेषण किया।
  • मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 
  • इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी विजेंद्र उर्फ बंटू (46 वर्ष) को इंदौर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने सभी 6 घटनाओं को कबूल किया।

पंजीबद्ध मामले (2025 की 6 घटनाएं)

अपराध क्रमांक: 204/25, 205/25, 236/25, 269/25, 272/25, 274/25 – सभी धारा 331(4), 305 BNS के तहत दर्ज।

बरामद मसरुका:

150 ग्राम सोना

1 किलो चांदी के जेवरात

एक एक्टिवा वाहन

कुल मूल्य: लगभग ₹20 लाख

आरोपी का विवरण

Bhopal Hightech Robbery criminal image

नाम: विजेंद्र उर्फ बंटू
उम्र: 46 वर्ष
निवासी: झज्जर, हरियाणा (वर्तमान में अमरावती, महाराष्ट्र में किराए पर)
शिक्षा: 5वीं
व्यवसाय: पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री
रिकॉर्ड: NDPS, चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित 28 प्रकरण दर्ज

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बड़ी सफलता

पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी तथा DCP जोन-2 विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। टीम में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे सहित साइबर सेल व पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: Today Latest News 2 Dec 2025: बलरामपुर में हादसा, ट्रक-बस में टक्कर, लगी भीषण आग, 3 नेपाल यात्री की जलकर मौत, 24 घायल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article