Advertisment

MP Youth Congress Election Result: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के नतीजे घोषित, विक्रांत भूरिया बने अध्यक्ष

author-image
Sonu Singh
MP Youth Congress Election Result: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के नतीजे घोषित, विक्रांत भूरिया बने अध्यक्ष

Madhya Pradesh Youth Congress Election Result: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया एमपी युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। प्रदेश में अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। संजय सिंह यादव और अजीत बोरासी उपाध्यक्ष बने हैं। यूथ कांग्रेस के 6 सचिव भी चुने गए हैं। विक्रांत भूरिया को 40850 वोट मिले हैं। संजय सिंह यादव को 20430 वोट और अजीत बोरासी को 13204 वोट मिले हैं।

Advertisment

बता दें कि, मध्य प्रदेश में 7 साल बाद युवा कांग्रेस के चुनाव हुए हैं। इसके लिए 10,11,12 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। जिसका परिणाम आज घोषित किया गया। युवा कांग्रेस चुनाव में 3 लाख 50 हजार सदस्यों में से 1 लाख 10 हजार ने ऑनलाइन मतदान में हिस्सा लिया था। प्रदेश अध्यक्ष के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में थे।

publive-image
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव परिणाम:

  • यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष- विक्रांत भूरिया
  • उपाध्यक्ष- संजय सिंह यादव और अजीत बोरासी
  • SC/ST वर्ग से उपाध्यक्ष- विपिन वानखेड़े
  • महिला उपाध्यक्ष- प्रतिमा मुद्गल
  • सचिव- अंकित ढोली, जावेद मोहम्मद, मोना कौरव, सिद्धार्थ कुशवाह, वंदना बेन, विवेक त्रिपाठी
Advertisment

सात साल बाद युवा कांग्रेस चुनाव
युवा कांग्रेस में चुनाव की शुरुआत 2011 में हुई थी। प्रियव्रत सिंह एमपी युवा कांग्रेस के पहले निर्वाचित अध्यक्ष थे। यह बाद में कमलनाथ सरकार में ऊर्जा मंत्री भी बने। 2013 में दूसरे प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी बने। कुणाल अभी विधायक हैं। उनका कार्यकाल 2015 में समाप्त हो रहा था, लेकिन उसी दौरान कांग्रेस ने अध्यक्ष का कार्यकाल दो साल से बढ़ाकर तीन साल कर दिया था। 2016 में युवा कांग्रेस के चुनाव नहीं हुए और कुणाल अब तक अध्यक्ष थे।

Advertisment
चैनल से जुड़ें