Advertisment

माइनिंग से आमदनी बढ़ाएगा मप्र: CS अनुराग जैन ने बताया- क्यों हैं प्रदेश में बेहतर संभावनाएं, इसमें तीसरे नबंर पर आएगा MP

Madhya Pradesh Mining Conclave 2024: मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में विभिन्न उद्योगों और व्यापारों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही

author-image
Aman jain
Madhya Pradesh Mining Conclave 2024

Madhya Pradesh Mining Conclave 2024

Madhya Pradesh Mining Conclave 2024: मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में विभिन्न उद्योगों और व्यापारों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन करते हुए, बड़े उद्योगों से लेकर MSME निवेशकों तक को मध्य प्रदेश में आमंत्रित किया जा रहा है।

Advertisment

इसी क्रम में आज गुरुवार से दो दिनों के लिए भोपाल में "मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024" का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से राज्य की खनिज संपदा का बेहतर उपयोग करने पर चर्चा होगी, जिसका उद्देश्य खनन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करना है।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया शुभारंभ

कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय "मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024" का शुभारंभ आज मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया।

उन्होंने इस अवसर पर की-नोट संबोधन दिया और मध्य प्रदेश के खनिज संसाधनों पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

Advertisment

यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का वीडियो वायरल: भगवान भोलेनाथ को गाली देते आ रहे नजर,BJP बोली-ये है कांग्रेस की नशे की दुकान

खनन रेवेन्यू कंट्रीब्यूशन में तीसरे स्थान पर होगा MP

अनुराग जैन ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश खनिज संपदा के क्षेत्र में देश में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला राज्य है। वर्तमान में यह क्षेत्र में राजस्व योगदान में देश में पांचवें स्थान पर है।

उन्हें विश्वास है कि जल्द ही मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में देशभर के निवेशक जुट रहे हैं और इसका लाभ निश्चित रूप से मध्य प्रदेश को मिलेगा।

Advertisment

PS राघवेन्द्र सिंह ने मध्‍यप्रदेश को बताया बेस्‍ट (Madhya Pradesh Mining Conclave 2024)

कॉन्क्लेव में मौजूद प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग राघवेन्द्र सिंह ने निवेशकों को प्रदेश में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में विश्वस्तरीय औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। उन्होंने बताया कि देश के चार बड़े इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मध्य प्रदेश से होकर गुजरते हैं।

इसके अलावा यहाँ पानी की पर्याप्त व्यवस्था है और मध्य प्रदेश एक पावर सरप्लस राज्य है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में भी काफी काम कर रहा है, जैसे कि सौर ऊर्जा का प्रभावी उपयोग। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में सड़क और एयर कनेक्टिविटी भी बहुत अच्छी है।

Advertisment

ये है कॉन्‍क्‍लेव का उद्देश्‍य (Madhya Pradesh Mining Conclave 2024)

यह ध्यान देने योग्य है कि मध्य प्रदेश सरकार खनन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने और आधुनिकतम तकनीकों का समावेश करके राज्य की खनिज संपदा का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से "मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024" का आयोजन कर रही है। इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य राज्य की खनन क्षमता को तकनीकी नवाचारों और सतत निवेश के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुँचाना है।

यह भी पढ़ें- CM मोहन करेंगे सीएम हेल्‍पलाइन का रिव्‍यू: 7 लाख से ज्‍यादा शिकायतें पेंडिंग, 100 दिन में करना होता है समस्‍या का समाधान

MP bhopal news MP news एमपी न्यूज एमपी भोपाल न्यूज़ mp chief secretary anurag jain एमपी मुख्य सचिव अनुराग जैन Madhya Pradesh Mining Conclave 2024 MP Mineral Department मध्य प्रदेश खनन कॉन्क्लेव 2024 मप्र खनिज विभाग
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें