Advertisment

मध्‍य प्रदेश में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड: पचमढ़ी में रात का पारा 8 और मंडला में 11 डिग्री, जानें आज के मौसम का हाल

Madhya Pradesh IMD Weather Latest News and Updates [15/11/2024]: मध्य प्रदेश में गुरुवार को ठंड का असर बढ़ता हुआ दिखाई दिया। पचमढ़ी में रात का तापमान लगभग 8 डिग्री तक पहुंच गया

author-image
Aman jain
MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गुरुवार को ठंड का असर बढ़ता हुआ दिखाई दिया। पचमढ़ी में रात का तापमान लगभग 8 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि मंडला में पारा 11 डिग्री के पास दर्ज किया गया।

Advertisment

इस बार प्रदेश में मौसम का रुख थोड़ा अलग नजर आ रहा है। अधिकतर जिलों में अब दिन के समय भी ठंडी हवाएं चलने लगी हैं और रात होते ही तापमान तेजी से गिरने लगता है।

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात के समय हल्की धुंध और सुबह कोहरा देखा जा रहा है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, और जबलपुर जैसे प्रमुख जिलों में दिन का तापमान भी गिरावट पर है।

मौसम विभाग के अनुसार दिन में सबसे अधिक तापमान गुना जिले में दर्ज किया गया, जहां पारा 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

Advertisment

इन संभाग में हो सकती है बारिश

15 नवंबर से रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे अधिकतर शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे जा सकता है। फिलहाल पचमढ़ी, शाजापुर और अमरकंटक में तापमान सबसे कम है।

दिन के तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक की कमी आ सकती है, लेकिन इसके सामान्य स्तर से नीचे जाने की संभावना नहीं है। महीने के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में बारिश का भी अनुमान है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में पकड़ी गई 8 करोड़ से ज्यादा की चरस: MP में अवैध नशे के खिलाफ विशेष अभियान में 43 स्थानों पर कार्रवाई

Advertisment

विजिबिलिटी हुई कम

राजधानी भोपाल में बुधवार-गुरुवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, जब पारा 1.9 डिग्री गिरकर 13.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंड बढ़ने के साथ तापमान में और गिरावट की संभावना है।

कोलार, अयोध्या बायपास, बैरसिया सहित कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी घटकर 1000 मीटर तक दर्ज की गई, जिससे आधा किलोमीटर आगे का दृश्य स्पष्ट नहीं था।

इन जिलों में इतना तापमान

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में गुरुवार की रात का तापमान सबसे कम रहा, जो 8.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान गुना में 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Advertisment

इसके अलावा खजुराहो में 32.4 डिग्री, सतना में 32.1 डिग्री, और उज्जैन व ग्वालियर में 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

भोपाल के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों में से भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इंदौर में 30.3 डिग्री, जबलपुर में 30.8 डिग्री और उज्जैन व ग्वालियर में 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान देखा गया।

यह भी पढ़ें- एमपी में खो-खो टूर्नामेंट: गंजबासौदा में बड़ा खेल आयोजन, SGS कॉलेज विजेता, मेजबान सुभद्रा शर्मा महाविद्यालय रनरअप 

madhya pradesh news Madhya Pradesh IMD Weather Forecast Madhya Pradesh weather latest updates Madhya Pradesh weather real-time IMD MP weather predictions
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें