Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में ठंड का कमबैक, पहाड़ों की बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में पिछले 48 घंटों के दौरान उलटफेर देखा गया है। अब मौसम में फिर से परिवर्तन हो रहा है। today weather

author-image
Kushagra valuskar
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में ठंड का कमबैक, पहाड़ों की बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम

मध्यप्रदेश मौसम समाचार

हाइलाइट्स
  • भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज हुआ।
  • अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश का मौसम बदलेगा।
  • इंदौर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज हुआ।
Advertisment

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में पिछले 48 घंटों के दौरान उलटफेर देखा गया है। अब मौसम में फिर से परिवर्तन हो रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान तेजी से बढ़ा, जिसके कारण लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है।

रात के तापमान में उछाल

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात में राजधानी भोपाल के रात के तापमान में 0.4 डिग्री का उछाल देखा गया। भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, शुक्रवार को दिन के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री से अधिक का उछाल देखा गया। अगले 24 घंटे के बाद तापमान में एक बार फिर उछाल देखा जाएगा।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे प्रदेश के मौसम में फिर से परिवर्तन देखने को मिलेगा। शनिवार से प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान है। फिलहाल, बादल और बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन मार्च के तीसरे हफ्ते में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

Advertisment

publive-image

पिछले दिनों की सर्दी

पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं ने पिछले दिनों प्रदेश में सर्दी बढ़ा दी थी, जिसके चलते भोपाल में मार्च में पड़ने वाली 12 साल की सबसे कड़क ठंड दर्ज हुई। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार, 2013 से 2024 के बीच मार्च में कभी भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गया।

इससे पहले 2012 में भोपाल में रात का तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। पहाड़ों और उत्तर के मैदानी इलाकों से आ रही सर्द हवा कमजोर पड़ चुकी है। अब प्रदेश में अगले 48 घंटे में रात के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, यानी भोपाल में रात का तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है।

publive-image

प्रमुख शहरों का तापमान

जबलपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। यहां तापमान 9.4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा भोपाल में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री, ग्वालियर में 11.8 डिग्री और इंदौर में 13 डिग्री दर्ज हुआ।

Advertisment

वहीं, प्रदेश के पांच सबसे कम तापमान वाले शहरों में शहडोल जिले के कल्याणपुर शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां तापमान 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा गिरवर (शाजापुर) में 7.9 डिग्री, उमरिया/नौगांव (छतरपुर)/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 8 डिग्री, मंडला में 8.3 डिग्री और मलाजखंड (बालाघाट) में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें-

MP में तहसीलदार पर 5 हजार का इनाम: इस केस में है फरार, अब प्रॉपर्टी कुर्क करने के लिए कोर्ट में आवेदन देगी पुलिस

MP में कर्मचारियों को प्रमोशन कब: लॉ डिपार्टमेंट में प्रमोशन तो दूसरे विभागों में क्यों नहीं? बड़े आंदोलन की तैयारी

Advertisment
mp weather Today Weather mp weather update bhopal weather indore weather aaj ka masuam बारिश मौसम विभाग
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें