Advertisment

MP Weather Update: एमपी में 48 घंटों में हो सकती है मानसून की एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 48 घंटों के अंदर कभी भी मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे पहले प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

author-image
Vikram Jain
MP Weather Update: एमपी में 48 घंटों में हो सकती है मानसून की एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में मानसून एमपी में प्रवेश कर सकता है। नरसिंहपुर और डिंडौरी जिलों में विशेष रूप से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD अपडेट के अनुसार आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके पहले प्रदेश में आंधी बारिश और भीषण गर्मी का दौर जारी है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक आई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Advertisment

नरसिंहपुर और डिंडौरी में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज या कल मानसून की एंट्री हो सकती है। इसके पहले प्रदेश में आंधी बारिश और भीषण गर्मी का दौर जारी है। सोमवार को नरसिंहपुर और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के अंदर नरसिंहपुर और डिंडौरी में ढाई से सवा 4 इंच तक बारिश हो सकती है। कई जिलों में तेज आंधी- बारिश की संभावना है।

कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग में कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। IMD अपडेट के अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और नीमच में तेज आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।

भोपाल में बिजली गिरने से बच्चे की मौत

रविवार को खंडवा, बड़वानी, पिपरिया, मंडला, उमरिया, दतिया समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। खंडवा में झमाझम बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। नरसिंहपुर में 9 घंटे में एक इंच से ज्यादा पानी गिरा। नर्मदापुरम के पिपरिया और सिवनी मालवा, बड़वानी में आंधी के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में भी बारिश दर्ज की गई। भोपाल के रातीबढ़ इलाके में बिजली गिरने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई।

Advertisment

गर्मी का सितम, लोग बेहाल 

मध्य प्रदेश में गर्मी अभी भी अपने तेवर दिखा रही है। बारिश और आंधी के बावजूद कई जिलों में अभी भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालाकि रविवार की बारिश के बाद कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। अब मानसून की एंट्री के बाद गर्मी से राहत की उम्मीद है। दो-तीन दिनों में तापमान में भी कमी आएगी।

ये खबर भी पढ़ें...MP NEWS: बस में नर्स ने गर्भवती महिला के पति को पीटा, भड़का लोगों का गुस्सा, थाने का किया घेराव, 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

कई शहरों में तापमान में गिरावट

सीधी में 41.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.7 डिग्री, खरगोन में 40.2 डिग्री और उमरिया में पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा। नरसिंहपुर में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। पारा एक ही दिन में 11.4 डिग्री लुढ़ककर 30 डिग्री पर आ गया। नौगांव में 6.6 डिग्री, खजुराहो में 5.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 4.8 डिग्री, दमोह में 6 डिग्री, भोपाल में 4.6 डिग्री, गुना में 4.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 7.3 डिग्री की गिरावट हुई। भोपाल में तापमान 35.6 डिग्री, इंदौर में 35.2 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री, ग्वालियर में 37.1 डिग्री और जबलपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

24 से 48 घंटे में मानसून होगा सक्रिय

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार वर्तमान में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन, एक टर्फ और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय है। इसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। मानसून भी सक्रिय हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

publive-image

MP NEWS : नई नवेली दुल्हन ने बॉयफ्रेंड के साथ लगाई फांसी, पति करता रहा ससुराल में इंतजार, चौंका देगा एमपी का ये कांड

Advertisment

Ashoknagar Couple Suicide Case: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नव विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज मामला अशोकनगर के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के आकलोन गांव से सामने आया है। गांव में युवक-युवती के शव एक साथ पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते मिले। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….

मौसम आज का मौसम Western Disturbance MP Weather forecast Ujjain Weather Forecast Storm Alert MP rain mp weather update mp weather alert MP Monsoon entry monsoon in mp madhya pradesh rain forecast jabalpur weather indore weather today heavy rain alert Cyclonic Circulation India bhopal Weather Update bhopal weather alert aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें