Advertisment

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Adhyaksh : 22 फरवरी को होगा चुनाव, विंध्य से हो सकता है विधानसभा अध्यक्ष

मध्यप्रदेश में MP Vidhan Sabha Adhyaksh विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 22 फरवरी को बजट सत्र शुरू होना है। उसके पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है।

author-image
Bansal News
Madhya Pradesh Vidhan Sabha Adhyaksh : 22 फरवरी को होगा चुनाव, विंध्य से हो सकता है विधानसभा अध्यक्ष

भोपाल। मध्यप्रदेश में MP Vidhan Sabha Adhyaksh विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 22 फरवरी को बजट सत्र शुरू होना है। उसके पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है।बताया जा रहा है कि इस बार विंध्य से विधानसभा madhya pradesh vidhan sabha adhyaksh का अध्यक्ष मिल सकता है। विधानसभा अध्यक्ष के लिए गिरीश गौतम का नाम सबसे आगे चल ​र​हा है। इसके साथ ही केदार शुक्ला भी दौड़ में शामिल है। विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर रविवार को अंतिम मुहर लगेगी।

Advertisment

21 फरवरी को सर्वदलीय बैठक होगी

विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी MP Budget Session 2021 से शुरू हो रहा है। इससे पहले 21 फरवरी को सर्वदलीय बैठक होने का अनुमान है। इस बार भी बजट सत्र के पहले एमएलए रेस्ट हाउस में कोरोना टेस्ट की जांच शुरू हो गए है। विधानसभा बजट सत्र में फुल स्ट्रेंथ में नजर आएगी, विधायकों के अलावा अन्य लोगों का प्रवेश सीमित ही होगा। विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू हो रहा है। इससे पहले 21 फरवरी को सर्वदलीय बैठक होगी।

स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा
इस बार सभी विधायकों को इसमें बुलाया गया है। जो विधायक बैठक में वर्चुअल शामिल होना चाहेंगे, उनके लिए एनआईसी सेंटर में व्यवस्था की जाएगी। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक ली। उन्होंने बताया कि विधायकों व कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की गई है। विधानसभा में प्रवेश के पहले सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

धारा 144 लागू रहेगी
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट MP Vidhan Sabha सत्र के दौरान 22 फरवरी से 26 मार्च 2021 तक सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू रहेगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। भोपाल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अविनाश लवानिया ने बताया कि यह आदेश 22 फरवरी से 26 मार्च 2021 तक भोपाल के कई इलाकों में लागू रहेगा।

Advertisment
Vindhya Speaker mp news in hindi MP Breaking News madhya pradesh vidhan sabha adhyaksh latest mp news in hindi election elected CG Breaking News Breaking News bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news 22 February
Advertisment
चैनल से जुड़ें