Advertisment

MP News: इन कर्मचारियों की छुट्टी करेगा मध्यप्रदेश सरकार का ये विभाग, जानें क्यों लिया ऐसा फैसला

MP News: मध्यप्रदेश सरकार का परिवहन विभाग प्राइवेट कर्मचारियों की छुट्टी करेगा। चौकियों पर काम कर रहे प्राइवेट कर्मचारियों को हटाया जाएगा।

author-image
Rahul Garhwal
MP News: इन कर्मचारियों की छुट्टी करेगा मध्यप्रदेश सरकार का ये विभाग, जानें क्यों लिया ऐसा फैसला

MP News: मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। ये फैसला प्राइवेट कर्मचारियों की छुट्टी करने का है। दरअसल, परिवहन विभाग ने चौकियों से प्राइवेट कर्मचारियों को हटाने का फैसला लिया है। अलग-अलग चौकियों पर प्राइवेट कर्मचारी काम कर रहे थे, अब उन्हें हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Advertisment

Madhya Pradesh Government Transport Department

आदेश में क्या लिखा है ?

परिवहन आयुक्त कार्यालय के आदेश में लिखा है कि पहले भी ये निर्देश दिए गए हैं कि चेकपोस्ट पर किसी तरह के प्राइवेट व्यक्तियों या अनाधिकृत तत्वों को मौजूद नहीं रहने दिए जाए। इसके बाद भी कुछ चेकपोस्ट पर प्राइवेट व्यक्तियों की मौजूदगी में कार्य करने की शिकायतें आ रही हैं। ये अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

प्राइवेट व्यक्तियों की नो एंट्री

परिवहन आयुक्त कार्यालय के आदेश के मुताबिक चेकपोस्ट पर प्राइवेट/अनाधिकृत व्यक्तियों को एंट्री नहीं दी जाए। उन्हें वहां से हटा दिया जाए। जिला परिवहन अधिकारियों को चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कई चौकियों पर प्राइवेट कर्मचारी कर रहे काम

मध्यप्रदेश की कई चेकपोस्ट पर प्राइवेट कर्मचारियों के काम करने और दखलअंदाजी करने की खबरें पहले भी सामने आई हैं। परिवहन आयुक्त कार्यालय ने इससे पहले भी ऐसे सभी प्राइवेट कर्मचारियों को हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन सख्त एक्शन नहीं लिया गया। अब परिवहन आयुक्त कार्यालय ने दोबारा प्राइवेट कर्मचारियों को चेकपोस्ट से हटाने का आदेश जारी किया है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कोर्ट ने दिया पेशी का आदेश, जानें क्या है आरोप

चेकपोस्ट पर अवैध वसूली

मध्यप्रदेश की कई चेकपोस्ट पर प्राइवेट व्यक्ति/अनाधिकृत कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं। कई ड्राइवरों ने शिकायतें की हैं कि उन्हें सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद भी चालानी कार्रवाई का डर दिखाया जाता है। पैसों की मांग की जाती है और विरोध करने पर कई बार धमकाया भी जाता है। चेकपोस्ट से ऐसे प्राइवेट और अनाधिकृत कर्मचारियों के हटने से आम जनता को राहत मिल सकेगी।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें