Advertisment

WAVES 2025: आकर्षण का केंद्र बना ‘अतुलनीय मध्य प्रदेश’ पवेलियन, समिट में संस्कृति, धरोहर और पर्यटन की अनूठी झलक

WAVES 2025 : मध्य प्रदेश टूरिज्म ने WAVES 2025 में "अतुलनीय मध्य प्रदेश" पवेलियन के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध पर्यटन विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों, वन्य जीवन और सांस्कृतिक विरासत को नवीन तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया है।

author-image
Vikram Jain
WAVES 2025: आकर्षण का केंद्र बना ‘अतुलनीय मध्य प्रदेश’ पवेलियन, समिट में संस्कृति, धरोहर और पर्यटन की अनूठी झलक
हाइलाइट्स
  • अतुलनीय मध्य प्रदेश पवेलियन ने दर्शकों को किया आकर्षित
  • नवीन तकनीक के माध्यम से पर्यटन स्थलों की अनूठी प्रस्तुति
  • WAVES समिट में प्रदेश की संस्कृति और धरोहर की अनूठी झलक
Advertisment

WAVES 2025: वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में एमपी टूरिज्म का 'अतुलनीय मध्य प्रदेश' पवेलियन, प्रदेश के पर्यटन स्थलों और संस्कृति के अनूठे और रोचक प्रस्तुतीकरण के कारण आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह पवेलियन नवीनतम डिजिटल तकनीकों से लैस है। आगंतुक यहां टच-इनेबल्ड इंटरेक्टिव मैप्स के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही एलसीडी स्क्रीन पर चल रहे खूबसूरत वीडियो और टीवीसी लोगों को प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और विविधता की ओर खींच रहे हैं।

[video width="1080" height="1920" mp4="https://dk3y8l9cftpw0.cloudfront.net/PRD_BansalNews/Lz3aVd0v-website-reeL_short-01.mp4"][/video]

Advertisment

MP टूरिज्म का "अतुलनीय मध्य प्रदेश" पवेलियन

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि WAVES 2025 जैसे वैश्विक मंच पर ‘अतुलनीय मध्य प्रदेश’ पवेलियन के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध पर्यटन विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों, वन्य जीवन और सांस्कृतिक विरासत को नवीन तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। हमारा उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों को एमपी की खूबसूरती और संभावनाओं से परिचित कराना है।

publive-image

नई फिल्म और पर्यटन नीति का डिजिटल प्रचार

उन्होंने आगे कहा कि पवेलियन के माध्यम से निवेशकों, फिल्म निर्माताओं और पर्यटकों को आमंत्रित किया जा रहा हैं कि वे मध्य प्रदेश को अपनी प्राथमिक पसंद बनाएं। न सिर्फ पर्यटन के लिए बल्कि प्रदेश की नई पर्यटन एवं फिल्म नीति का लाभ उठाए और आर्थिक प्रगति भी करें।

3D और एनामॉर्फिक स्क्रीन से जंगल सफारी का रोमांच

प्रदेश के वन्य संपदा और ऐतिहासिक धरोहरों की रोमांचक यात्रा कराने के लिए पेवेलियन में आधुनिक तकनीक से बनी एनामॉर्फिक स्क्रीन लगाई गई है, जहां पर्यटन स्थलों, वन्य क्षेत्रों और वन्य जीवों को थ्रीडी तकनीक से प्रदर्शित किया जा रहा है।

Advertisment

डिजिटल तकनीक से सजी प्रस्तुति

मध्य प्रदेश टूरिज्म पॉलिसी और मध्य प्रदेश की फिल्म पॉलिसी से अवगत कराने के लिए टच स्क्रीन लगाई गई है, जहां इच्छुक पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बिंदुवार जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी आंगतुकों को ब्रोसर, मध्य प्रदेश का पर्यटन मैप, साहित्य और सोवेनियर भी प्रदान किए जा रहे हैं। पवेलियन को आकर्षक रूप से सुसज्जित किया गया है। साथ ही ऑकुलस के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन स्थलों की वर्चुअल सैर भी करायी जा रही है।

संस्कृति और धरोहर की अनूठी झलक

यहां देश–विदेश से आने वाले आर्टिस्ट, इनोवेटर्स, इंवेस्टर्स और पॉलिसी मेकर्स को मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों, प्रदेश की परंपराओं, संस्कृति, वन संपदा और वन्य जीवन के बारे में अवगत कराया जा रहा है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मध्य प्रदेश शासन द्वारा लागू की गई नई फिल्म व टूरिज्म पॉलिसी के बारे में जानकारी दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... शादी कर दुबई ले गया पति, बनाया इस्लाम अपनाने का दबाव, पत्नी नहीं मानी तो पीटा, घर से निकाला

Advertisment

'अमृतस्य मध्य प्रदेश' की सांस्कृतिक प्रस्तुति शुक्रवार को

वेव्स के दूसरे दिन शुक्रवार, 2 मई को शाम 4:30 बजे सांस्कृतिक संध्या में  वैश्विक मंच पर अमृतस्य नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। नृत्य  के माध्यम से प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध संस्कृति का अनुभव आगंतुकों को कराया जाएगा। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत विविधता और पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 100 से अधिक कलाकार अनूठे रूप में प्रस्तुत करेंगे। "अमृतस्य मध्यप्रदेश" ओजपूर्ण और लयबद्ध नृत्य के माध्यम से अतिथियों के बीच प्रदेश के वैभवशाली अतीत, समृद्ध संस्कृति और विरासत को जीवंत करेंगी।

फर्जी मार्कशीट केस: मुरैना महापौर शारदा सोलंकी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मेयर दावेदार की याचिका खारिज

publive-image

mayor sharda solanki fake marksheet case: मध्य प्रदेश के मुरैना में फर्जी मार्कशीट विवाद में घिरी नगर निगम महापौर शारदा सोलंकी को ग्वालियर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया और साफ कहा कि यह मामला जनहित से जुड़ा नहीं है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुई मुरैना नगर निगम महापौर शारदा सोलंकी के लिए यह फैसला बड़ी जीत मानी जा रही है। इस खबर को पूरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

MP Tourism Indian Tourism Atulya Madhya Pradesh WAVES 2025 Madhya Pradesh Culture Virtual Tour India MP Film Policy Anamorphic Screen Tourism Investment India Interactive Tourism Pavilion World Audio Visual & Entertainment Summit
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें