Advertisment

Madhya Pradesh Rape : मूक-बधिर बच्ची से ज्यादती, चीख सुनकर बच्ची की चीख को सुनकर एक महिला ने उसकी मां को बताया

author-image
Bansal News
Madhya Pradesh Rape : मूक-बधिर बच्ची से ज्यादती, चीख सुनकर बच्ची की चीख को सुनकर एक महिला ने उसकी मां को बताया

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल के कोलार इलाके में पांच साल की मूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में उसके मोहल्ले में रहने वाले 56 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

कोलार थाना के निरीक्षक चंद्रकांत पटेल ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसे अपने घर ले गया और उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची की चीख को सुनकर पास में रहने वाली एक महिला ने उसके घर जाकर उसकी मां को बताया। इस पर मां दौड़कर हरिओम के घर पहुंची तो बच्ची असहाय हालत में मिली और हरिओम वहां से भागने की कोशिश करने लगा। तभी आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पटेल ने बताया कि बच्ची का चिकित्सकीय जांच कराने के बाद उसकी काउंसलिंग में उसने इशारों में अपनी साथ हुई घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कोलार इलाके में आरोपी के अवैध रूप से बने घर को तोड़ दिया। राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जघन्य अपराध करने वालों के अवैध निर्माणों को तोड़कर दोषियों को कड़ा संदेश दे रही है।

three year old girl raped in bhopal rape in school bus rape in bhopal rape case in bhopal news rape case in bhopal physical abuse in bhopal news man rapes deaf mute india deaf news india deaf can tv india deaf awareness girl raped in Bhopal girl deaf-mute minor girl gang-raped deaf mute raped deaf mute girl raped deaf mute girl gets pregnant deaf dumb girl raped deaf can deaf and mute girl gang rape deaf and mute girl deaf and mute gang raped deaf and dumb girl raped by cousin brother deaf and dumb girl raped deaf and dumb girl deaf & dumb girl deaf bihar deaf mute girl rape Bhopal today news bhopal school BHOPAL RAPE NEWS Bhopal Rape Case news Bhopal Rape Case bhopal rape bhopal news in hindi bhopal news crime bhopal news bhopal latest news bhopal hostel rape case news Bhopal Crime News Bhopal breaking news bhopal 4 year old girl raped in bhopal 15 years old girl raped
Advertisment
चैनल से जुड़ें