Advertisment

MPL 2025 Ticket Price: अब MPL देखने के लिए खरीदनी होगी टिकट, देने होंगे सिर्फ 50 रुपये, यहां खरीदें टिकट

MPL 2025 Ticket Price: एमपीएल 2025 के सभी मैचों में एंट्री अब 50 रुपये में होगी। ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में QR स्कैन कर टिकट वेरिफिकेशन के बाद ही प्रवेश मिलेगा। जानिए टिकट खरीदने का तरीका और मैच शेड्यूल।

author-image
Ashi sharma
MPL 2025 Ticket Price

MPL 2025 Ticket Price

MPL 2025 Ticket Price: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 12 जून से शुरू होने जा रहे MPL 2025 को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है। लेकिन इस बार MPL के सभी मैचों में एंट्री फ्री नहीं होगी। मैच देखने के लिए टिकट खरीदना होगा, जिसकी कीमत केवल 50 रुपये तय की गई है।

Advertisment

पहले सीजन में मची थी भगदड़

MPL 2024 में क्रिकेट फैंस की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली थी। फाइनल मैच के दौरान फ्री एंट्री की वजह से भीड़ बेकाबू हो गई थी। स्टेडियम में उत्पात, पथराव और लाठियां चलने जैसी घटनाएं हुईं, जिससे ऑर्गेनाइजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसलिए इस बार ऑर्गेनाइजर्स ने ऐसे हालातों से बचने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें-MP News: सीहोर में मोहन यादव और शिवराज ने किया 113 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण, श्यामपुर में खुलेगा नया कॉलेज

QR स्कैन से मिलेगी एंट्री

[caption id="attachment_834144" align="alignnone" width="760"]publive-image MPL 2025 Ticket Price[/caption]

Advertisment

MPCA, GDCA, MPL CEO और जिला प्रशासन की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है कि मैच देखने के लिए फ्री एंट्री नहीं मिलेगी। टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिस्ट्रिक्ट एपपर मात्र 50 रुपये में मिलेगा।

एक बार में इतने लोग देख सकते हैं मैच

एक व्यक्ति MPL की अधिकतम 10 टिकट ही खरीद सकता है। गवालियर के शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में एक समय पर 15,000 लोग मैच देख सकते हैं, और इतनी ही टिकट सेल आउट की जाएंगी।

MPL 2025 मैचों का शेड्यूल

12 जून से 24 जून तक चलने वाले MPL 2025 के कुल 28 मैच होंगे, जिनमें 24 पुरुष और 4 महिला टीम के मैच शामिल हैं। फैंस को अब कम कीमत में रोमांचक क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा, लेकिन इस बार कंट्रोल भी कड़ा रहेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें- MP TRANSFER: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में थोकबंद तबादले, 22 BDO को प्रभारी CEO बनाया गया, देखें लिस्ट

ग्वालियर क्रिकेट क्रिकेट मैच टिकट ऑनलाइन क्रिकेट टिकट 50 रुपये एमपीएल मैच शेड्यूल एमपीएल 2025 QR स्कैन टिकट QR scan ticket online cricket ticket MPL स्टेडियम एंट्री MPL मैच टिकट MPL टिकट MPL ticket MPL stadium entry MPL match ticket MPL match schedule MPL 2025 मैच MPL 2025 matches MPL 2025 Gwalior cricket cricket ticket 50 rupees
Advertisment
चैनल से जुड़ें