Advertisment

Madhya Pradesh News : कौन होगा प्रदेश का अगला मुख्य सचिव ?

author-image
Bansal News
Madhya Pradesh News : कौन होगा प्रदेश का अगला मुख्य सचिव ?

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल इस साल नवंबर 2022 में समाप्त होने जा रहा है। अब प्रदेश के अगले मुख्य सचिव कौन होंगे, इसको लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के लिए कई नामों पर चर्चा की गई है।

Advertisment

इस बीच जानकारी मिली है कि 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन का नाम सामने आ रहा है। मान जा रहा है कि अनुराग जैन की मध्यप्रदेश में वापसी हो सकती है। वहीं सूत्रों के मुताबिक अनुराग को एक से दो दिन में OSD बनाया जा सकता है।

साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव पद के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष आईएएस वीणा राणा के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान का नाम भी चर्चाओं में बना हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि अनुराग जैन के नाम पर ही मुहर लगाई जाना लगभग तय है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके साथ दो बार बैठक कर चुक हैं। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में भी उनके विकल्प के रूप में एक अधिकारी की नियुक्ति भी की जाएगी।

दो बार रह चुके हैं CM के सचिव 

जानकारी के मुताबिक आईएएस अधिकारी अनुराग जैन मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में भी दो बार कार्य कर चुके हैं। अनुराग भोपाल के कलेक्टर भी रह चुके हैं। वित्त प्रबंधन के लिए एक अच्छे स्वास्थ्य जानकार हैं। फिल्हाल वे केंद्रीय उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में सचिव हैं।

Advertisment
वीणा राणा मोहम्मद सुलेमान मुख्य सचिव मध्य प्रदेश भोपाल कौन इकबाल सिंह बैंस अनुराग जैन WHO Veena Rana Politics Mohammad Suleman madhyapradeshnews madhya pradesh news madhya pradesh Iqbal Singh Bains indianpolitics Chief Secretary bhopal Anurag Jain
Advertisment
चैनल से जुड़ें