Advertisment

भोपाल: बंद पड़ी बर्फ फैक्ट्री से लीक हुई अमोनिया गैस, आंखों में जलन और घुटन से लोगों में दहशत, 20 घर हुए प्रभावित

भोपाल: बंद पड़ी बर्फ फैक्ट्री से लीक हुई अमोनिया गैस, आंखों में जलन और घुटन से लोगों में दहशत, 20 घर हुए प्रभावितMadhya Pradesh News Ammonia gas leak in ICE factory in Bhopal 20 houses affected Bhopal News

author-image
Sonu Singh
भोपाल: बंद पड़ी बर्फ फैक्ट्री से लीक हुई अमोनिया गैस, आंखों में जलन और घुटन से लोगों में दहशत, 20 घर हुए प्रभावित

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में मंगलवार शाम एक बार फिर गैस त्रासदी का आलम याद आ गया। हालांकि पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की सक्रियता से बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल राजधानी के ईटखेड़ी के परेवाखेड़ा गांव में करीब डेढ़ साल से बंद पड़ी बर्फ फैक्ट्री से अचानक गैस लीक होने लगी। जिससे आसपास के रहवासियों की आंखों में जलन और घुटन महसूस होने से हड़कंप मच गया।

Advertisment

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस-प्रशासन को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन और नगर निगम के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और गैस रिसाव पर नियंत्रण पाया। गैस लीकेज से करीब 20 घर प्रभावित हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू होने से आसपास के क्षेत्र के रहवासियों की आंखों में जलन महसूस होना शुरू हो गई। जलन और खांंसी जब ज्यादा लोगों तक पहुंची तो तत्काल नगर निगम के कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी गई। फायर अधिकारी ने फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचाई। यहां पानी का छिड़काव किया गया। वहीं लोगों को पानी से आंख धुलने के लिए कहा गया।

जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया और एसडीएम हुजूर आकाश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि बंद पड़ी इस फैक्ट्री में एक वॉल्व खुल गया था। जिसके चलते गैस का रिसाव हुआ। जिसके चलते गैस का रिसाव हुआ। हालांकि फायर फाईटर्स की मदद से तुरंत इस वॉल्व को बंद करवाया गया। कलेक्टर ने रात के समय निगरानी के लिए चार पटवारियों की ड्यूटी भी यहां लगा दी है। इन पटवारियों को रातभर बंद फैक्ट्री के आसपास रहने को कहा गया है।

Advertisment
mp news in hindi MP Breaking News MP madhya pradesh news madhya pradesh ICE factory CG Breaking News Breaking News bhopal news bhopal ice factory bhopal gas leak News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news Ammonia gas leak in ICE factory Ammonia gas leak in Bhopal Ammonia gas leak
Advertisment
चैनल से जुड़ें