Advertisment

MP को मिलेगा 29-0 का इनाम: मोदी कैबिनेट में इन चेहरों की होगी एंट्री ये होंगे ड्रॉप, आज साफ होगी तस्वीर?

MP Ministers in Modi Cabinet: MP को मिलेगा 29-0 का इनाम: मोदी कैबिनेट में इन चेहरों की होगी एंट्री, इनका कटेगा पत्ता; आज साफ होगी तस्वीर

author-image
Preetam Manjhi
MP को मिलेगा 29-0 का इनाम: मोदी कैबिनेट में इन चेहरों की होगी एंट्री ये होंगे ड्रॉप, आज साफ होगी तस्वीर?

हाइलाइट्स 

  • MP को मिलेगा 29-0 का इनाम
  • मोदी कैबिनेट में इन चेहरों की होगी एंट्री
  • इनका कटेगा पत्ता; आज साफ होगी तस्वीर!
Advertisment

MP Ministers in Modi Cabinet: मध्य प्रदेश में BJP ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए सभी 29 सीटों पर (Loksabha Election 2024) बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि ये अकेला ऐसा राज्य है, जहां पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। अब राज्य इनाम के इंतजार में है।

आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ हो सकती है। मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet Ministers) में मध्यप्रदेश के 4 लोगों को मौका मिल सकता है। पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान, ज्यातिरादित्य सिंधिया, वीडी शर्मा और वीरेंद्र खटीक के नाम शामिल हैं। पिछले कार्यकाल में प्रदेश से मोदी की टीम में 5 सांसदों को मौका मिला था।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1799309890323702266

ये नाम सबसे ऊपर

- शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मोदी कैबिनेट (Modi 3.0 Cabinet) में जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान जब तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि- मैं शिवराज को दिल्ली ले जाना चाहता हूं।

Advertisment

publive-image

राजनीतिक पंडितों की मानें तो शिवराज, मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet Ministers) में कृषि मंत्री बन सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा संसदीय सीट से 8 लाख 21 हजार वोटों से जीत हासिल की है। शिवराज सिंह चौहान OBC वर्ग से आते हैं।

उन्हें मंत्री बनाकर बीजेपी ओबीसी वर्ग को साध सकती है। मध्यप्रदेश में 50 फीसदी से ज्यादा ओबीसी वर्ग के लोग रहते हैं, यही वजह है कि बीजेपी ओबीसी के मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहती है।

- ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)

शिवराज के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया का फिर से मंत्री बनने की चर्चा भी जोरों पर है। सिंधिया ने इस चुनाव में 5 लाख 40 हजार वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा और केंद्रीय मंत्री बनाया।

Advertisment

publive-image

इसके बाद मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद उनका कद लगातार बढ़ता गया। इस बार भी सरकार में उनको बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय है। ग्वालियर रियासत के महाराजा सिंधिया  मराठा क्षत्रिय हैं।

 - वीडी शर्मा (VD Sharma)

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल भी जल्द खत्म होने वाला है। ऐसे में वो भी मंत्री बन सकते हैं। खजुराहो से बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा ने 5 लाख 25 हजार वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है।

publive-image

उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव, नगर निगम और उप चुनाव में बीजेपी ने बेहतरीन प्रर्दशन किया। ब्राह्मण वर्ग से आने वाले वीडी को इस बार केंद्र में (Modi Cabinet Ministers) नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

Advertisment

अनिल फिरोजिया (Anil Firojiya)

उज्जैन में बीजेपी के अनिल फिरोजिया ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के महेश परमार को साढ़े 3 लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था। अनिल फिरोजिया की ये लगातार दूसरी जीत है. पिछली बार भी इस सीट पर उन्होंने ही जीत दर्ज की थी।

publive-image

अनिल फिरोजिया देश के ऐसे गिने-चुने नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता भूरेलाल जी फिरोजिया जनसंघ और बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। मोदी की नई टीम में फिरोजिया को भी जगह मिलने की संभवाना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृहजिले से सांसद फिरोजिया दूसरी जीत के साथ ही कैबिनेट में जगह पा सकते हैं।

Advertisment

MP की इन महिला सांसदों का बढ़ेगा कद?

इस कैबिनेट (Modi Cabinet Ministers) में अनुसूचित जाति से किसी एक महिला को मौका मिल सकता है। इसे लेकर हिमाद्रि सिंह, सावित्री ठाकुर और संध्या राय के नाम पर मंथन चल रहा है।

प्रदेश की आदिवासी सीट से जीतकर दूसरी बार सांसद बनीं हिमाद्री सिंह के भी मंत्री बनने की अटकलें तेज हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को बड़े अंतर से हराया।

publive-image

उनके साथ ही सावित्री ठाकुर या संध्या राय को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। ये दोनों भी दो बार की सांसद हैं, इसलिए सरकार इन्हें जिम्मेदारी देने पर विचार कर सकती है।

Advertisment

इन तीनों की जीत प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो बीजेपी, संसद में महिलाओं को आगे करने और उनका आरक्षण बढ़ाने की बात करती है, इसलिए इन तीनों महिलाओं को नई सरकार की कैबिनेट (MP Ministers)  में पद मिल सकता है।

कुलस्ते-खटीक का कट सकता है पत्ता? 

आपको बता दें कि मोदी की नई टीम (Modi Cabinet Ministers) में पुराने चेहरों का पत्ता कट सकता है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और वीरेंद्र खटीक का नाम तेजी से लिया जा रहा है।

हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में फग्गन सिंह कुलस्ते से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को भी नए बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुराने चेहरों को क्यों करना पड़ेगा ड्रॉप ?

दरअसल ये पहला मौका है जब मोदी एनडीए के सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाएंगे। ऐसे में सरकार में शामिल सहयोगियों को साधने के लिए मंत्रिमंडल में जगह देनी नई सरकार की मजबूरी होगी। अगर इस सियासी गणित को मानें तो खटीक और कुलस्ते को ड्रॉप किया जा सकता है।

publive-image

पहले मध्यप्रदेश से 5 सांसद केंद्र में मंत्री थे- बीजेपी की सीटें 303 थीं। अब बीजेपी की सीटें 240 है और उन्हें अपने सहयोगियों को भी मंत्री पद देना है, इस वजह से ज्यादा लोगों को मंत्रिमंडल (Modi Cabinet Ministers) में जगह नहीं दी जा सकती।

publive-image

इस बार वीडी शर्मा, शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव जीते हैं। ऐसे में इन 3 नेताओं को जगह मिलना तय है, ऐसे में मंत्रिमंडल में एमपी (Madhya Pradesh Ministers) से केवल 4 या 5 लोगों को ही जगह मिल सकती है। इस वजह से पुराने चेहरों का पत्ता कटना तय माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: पद्मविभूषित रामोजी राव का निधन: 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बाहुबली फिल्म में दिया था अहम योगदान

Advertisment
चैनल से जुड़ें