हाइलाइट्स
- MPPSC 2024 मेंन्स का रिजल्ट घोषित
- MPPSC 2025 प्री का रिजल्ट भी जारी हुआ
- MPPSC 2025 प्री में 4694 कैंडिडेट्स सफल
MPPSC Result: मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC) 2024 मेंन्स और प्री 2025 का रिजल्ट बुधवार शाम को जारी कर दिया गया। MPPSC 2024 की मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2024 को हुई थी, जबकि MPPSC 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को हुई थी।
राज्य सेवा प्री 2025 रिजल्ट में 4694 कैंडिडेट्स सफल
प्री राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए कुल 158 पद हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब इसमें पद बढ़ने की उम्मीद खत्म हो गई है। कैंडिडेट्स ने बताया कि कट ऑफ 80 के ऊपर गया है। कुछ कैंडिडेट्स के 78-79 तक फाइनल आंसर सही थे, लेकिन उनका नहीं हुआ है। वहीं मेंस के लिए 87 फीसदी कैटेगरी में 3866 कैंडिडेट्स और प्रोविजनल 13 फीसदी कैटेगरी में 828 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। कुल 4694 कैंडिडेट्स सफल घोषित हुए। वहीं MPPSC 2024 मेंस में पद से 20 गुना कैंडिडेट्स सफल घोषित होते हैं, ऐसे में रिजल्ट से साफ है कि अंतिम कटऑफ पर कई कैंडिडेट्स थे जिसके चलते इतने अधिक उम्मीदवार मेंस के लिए सफल घोषित हुए हैं।
MPPSC 2025 प्री का रिजल्ट 17 दिन में आया, मेंस जून में
एमपी पीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस अब 9 से 14 जून को आयोजित की जाएगी यानी परीक्षा की तैयारी के लिए 95 दिन का समय है। इस परीक्षा में अनारक्षित के लिए 38, एसटी के लिए 24, एससी के लिए 48, ओबीसी के लिए 35 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 13 पद हैं। इस परीक्षा में आयोग ने रिकॉर्ड तेजी से काम किया है। राज्य सेवा परीक्षा 2025 का मेंस 16 फरवरी को हुआ, फिर 17 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर आपत्ति बुलाई और अब रिजल्ट मात्र 17 दिन में जारी कर दिया है।
राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2024 का भी आया रिजल्ट
राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2024 परीक्षा पिछले साल 21 से 26 अक्टूबर 2024 को हुई थी। यह परीक्षा कुल 110 पदों के लिए हुई थी। इसमें करीब तीन हजार कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। जिसमें पदों के तीन गुना कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है।
ये भी पढ़ें: MP के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, MPESB ने निकाली 966 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
कुल 110 पदों में से 87 फीसदी फार्मूले में 102 पद रखे गए हैं, जिसके लिए 306 कैंडिडेट्स को सफल घोषित किया गया है। वहीं 13 फीसदी प्रोविजनल रिजल्ट कैटेगरी में कुल 8 पद रखे हुए हैं, इसके लिए 33 कैंडिडेट्स को सफल घोषित किया गया है। इंटरव्यू के लिए कुल 339 कैंडिडेट्स सफल घोषित हुए हैं। इसके इंटरव्यू अगस्त 2025 में शेड्यूल है। इसमें अनारक्षित कैटेगरी के लिए 45 पद, एससी में 14, एसटी के लिए 17, ओबीसी में 20, ईओडब्ल्यू 14 पद है।
MP में दुग्ध उत्पादकों के लिए खुशखबरी: 5 रुपए प्रति लीटर बोनस देगी सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान
Bonus On Milk MP: मध्यप्रदेश में दूध का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। मध्यप्रदेश सरकार दूध उत्पादकों को 5 रुपए प्रति लीटर बोनस देने की तैयारी कर रही है। मध्यप्रदेश जनजातीय लोकोत्सव में सीएम मोहन यादव ने ये बड़ी घोषणा की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…